शुक्र ग्रह की शान्ति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र मै ऐसे उपाय बताये गए है जो ग्रहो के अशुभ फलो को शुभ फल मै बदल देते है. आज हम आपको शुक्र ग्रह (Shukra Grah)की शान्ति के उपाय बता रहे है

शुक्र ग्रह (Shukra Grah)

शुक्र ग्रह (Shukra Grah) सभी ग्रहों में सुंदरता और विविध कलाओं का कारक है। शुक्र  ग्रह को रोमांस, काम, वैवाहिक जीवन, प्रेम, यश, वैभव, प्रतिष्ठा, विलास आदि का प्रतीक माना गया है। शुभ शुक्र  ग्रह वाले व्यक्ति बहुत सुंदर और आकर्षक होते है।

अगर शुक्र  ग्रह अनुकूल नहीं है तो धन की कमी, व्याधि, अपमान, कंगाली और वीर्य की कमी होती है। शुक्र जब अशुभ फल देता है, तो अंगूठा बेकार हो जाता है, स्वप्न-दोष एवं त्वचा रोग होने लगते है।  

शुक्र ग्रह की शान्ति के उपाय | Shukra Grah KI Shanti Ke Upay

  • शुक्रवार का व्रत रखें।
  • सफ़ेद वस्त्र पहन कर माता लक्ष्मी का पूजन करे
  • चांदी, दही, कपूर एवं मोती का दान करें।
  • मंदिर में गाय का शुद्ध घी दान में दें।
  • इत्र का प्रयोग और दान करे
  • काली चींटियों को शक्कर खिलाएं।
  • शुक्रवार के दिन गाय के दूध से स्नान करे
  • शुक्रवार के दिन कन्या को भोजन कराएं तथा चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।
  • शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए.
  • किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए.
  • किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय 10 वर्ष से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए.
  • अपने घर में सफेद पत्थर लगवाना चाहिए.
  • किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकारना चाहिए. 

शुक्र ग्रह की शान्ति के उपाय (Shukra Graha KI Shanti Ke Upay) निश्चित रूप से कारगर हैं बस आप इन्हे श्रद्धा और आस्था के साथ करे।

Shukra Mantra | शुक्र मंत्र

Shukra Kavacham | शुक्र कवचं  

Shukra Gayatri Mantra | शुक्र गायत्री मंत्र

Print Friendly, PDF & Email