चामुण्डा चालीसा | Chamunda Chalisa

Chamunda Chalisa in Hindi Lyrics

दोहा

नीलवरण मा कालिका रहती सदा प्रचंड ।
दस हाथो मई ससत्रा धार देती दुस्त को दांड्ड़ ।।

मधु केटभ संहार कर करी धर्म की जीत ।
मेरी भी बढ़ा हरो हो जो कर्म पुनीत ।।

चौपाई

नमस्कार चामुंडा माता । तीनो लोक मई मई विख्याता ।।
हिमाल्या मई पवितरा धाम है । महाशक्ति तुमको प्रडम है ।।1।।

मार्कंडिए ऋषि ने धीयया । कैसे प्रगती भेद बताया ।।
सूभ निसुभ दो डेतिए बलसाली । तीनो लोक जो कर दिए खाली ।।2।।

वायु अग्नि याँ कुबेर संग । सूर्या चंद्रा वरुण हुए तंग ।।
अपमानित चर्नो मई आए । गिरिराज हिमआलये को लाए ।।3।।

भद्रा-रॉंद्र्रा निट्टया धीयया । चेतन शक्ति करके बुलाया ।।
क्रोधित होकर काली आई । जिसने अपनी लीला दिखाई ।।4।।

चंदड़ मूंदड़ ओर सुंभ पतए । कामुक वेरी लड़ने आए ।।
पहले सुग्गृीव दूत को मारा । भगा चंदड़ भी मारा मारा ।।5।।

अरबो सैनिक लेकर आया । द्रहूँ लॉकंगन क्रोध दिखाया ।।
जैसे ही दुस्त ललकारा । हा उ सबद्ड गुंजा के मारा ।।6।।

सेना ने मचाई भगदड़ । फादा सिंग ने आया जो बाद ।।
हत्टिया करने चंदड़-मूंदड़ आए । मदिरा पीकेर के घुर्रई ।।7।।

चतुरंगी सेना संग लाए । उचे उचे सीविएर गिराई ।।
तुमने क्रोधित रूप निकाला । प्रगती डाल गले मूंद माला ।।8।।

चर्म की सॅडी चीते वाली । हड्डी ढ़ाचा था बलसाली ।।
विकराल मुखी आँखे दिखलाई । जिसे देख सृिस्टी घबराई ।।9।।

चंदड़ मूंदड़ ने चकरा चलाया । ले तलवार हू साबद गूंजाया ।।
पपियो का कर दिया निस्तरा । चंदड़ मूंदड़ दोनो को मारा ।।10।।

हाथ मई मस्तक ले मुस्काई । पापी सेना फिर घबराई ।।
सरस्वती मा तुम्हे पुकारा । पड़ा चामुंडा नाम तिहरा ।।11।।

चंदड़ मूंदड़ की मिरतट्यु सुनकर । कालक मौर्या आए रात पर ।।
अरब खराब युध के पाठ पर । झोक दिए सब चामुंडा पर ।।12।।

उगर्र चंडिका प्रगती आकर । गीडदीयो की वाडी भरकर ।।
काली ख़टवांग घुसो से मारा । ब्रह्माड्ड ने फेकि जल धारा ।।13।।

माहेश्वरी ने त्रिशूल चलाया । मा वेश्दवी कक्करा घुमाया ।।
कार्तिके के शक्ति आई । नार्सिंघई दित्तियो पे छाई ।।14।।

चुन चुन सिंग सभी को खाया । हर दानव घायल घबराया ।।
रक्टतबीज माया फेलाई । शक्ति उसने नई दिखाई ।।15।।

रक्त्त गिरा जब धरती उपर । नया डेतिए प्रगता था वही पर ।।
चाँदी मा अब शूल घुमाया । मारा उसको लहू चूसाया ।।16।।

सूभ निसुभ अब डोडे आए । सततर सेना भरकर लाए ।।
वाज्ररपात संग सूल चलाया । सभी देवता कुछ घबराई ।।17।।

ललकारा फिर घुसा मारा । ले त्रिसूल किया निस्तरा ।।
सूभ निसुभ धरती पर सोए । डेतिए सभी देखकर रोए ।।18।।

कहमुंडा मा ध्ृम बचाया । अपना सूभ मंदिर बनवाया ।।
सभी देवता आके मानते । हनुमत भेराव चवर दुलते ।।19।।

आसवीं चेट नवराततरे अओ । धवजा नारियल भेट चाड़ौ ।।
वांडर नदी सनन करऔ । चामुंडा मा तुमको पियौ ।।20।।

दोहा

सरणागत को शक्ति दो हे जाग की आधार ।
‘ओम’ ये नेया दोलती कर दो भाव से पार ।।

How to do Chamunda Devi Chalisa

श्री चामुण्डा चालीसा का पाठ

To get the best result you should do Chamunda Devi Chalisa ( चामुण्डा चालीसा ) in the morning after taking bath and in front of Goddess Chamunda Idol.

Benefits of Chamunda Devi Chalisa

चामुण्डा चालीसा के लाभ

According to Hindu Mythology doing Chamunda Devi Chalisa is the most powerful way to please Goddess Chamunda and get her blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार चामुण्डा चालीसा करने से चामुण्डा  बहुत प्रसन्न होते है और सारे संकट दूर करके जीवन खुशियों से भर देते है ।

Chamunda Devi Chalisa in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get चामुण्डा चालीसा in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Chamunda Devi Chalisa in Hindi PDF/MP3

चामुण्डा चालीसा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर श्री चामुण्डा चालीसा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Chamunda Devi Chalisa in PDF/MP3 format or also can Print it.




श्री रानी सती दादी महा मंत्र | Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra

श्री रानी सती नमः
या देवी सर्व भूतेशु सती रुपेणी संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नारायणी नामोस्तुते ॥

श्री रानी सती दादी बीज मंत्र

ॐ आयें क्लीम श्रीं रानी सती नमः

श्री रानी सती दादी जाप मंत्र

ॐ भगवती श्री रानी सती नमः

Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra

Shri Rani Satye Namah

Ya Devi Sarva Bhuteshu, Sati Rupen Sanshita

Namastsaye Namastsaye, Narayani Namoh Namah

Beej Mantra Shri Rani Sati

Om Ayen Klin Shri Rani Satye Namah

Shri Rani Sati  Dadi Jaap Mantra

Om Bhagwati Shri Rani Satye Namah

How to do Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra

श्री रानी सती दादी महा मंत्र पाठ

To get the best result you should do Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra ( श्री रानी सती दादी महा मंत्र) in the morning after taking bath and in front of Rani Sati Mata Picture.

Benefits of Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra

श्री रानी सती दादी महा मंत्र के लाभ

According to Hindu Mythology doing Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra is the most powerful way to please Rani Sati and get her blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार श्री रानी सती दादी महा मंत्र करने से Rani Sati बहुत प्रसन्न होते है और सारे संकट दूर करके जीवन खुशियों से भर देते है ।

Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra in Hindi PDF/MP3

श्री रानी सती दादी महा मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर श्री रानी सती दादी महा मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Shri Rani Sati Dadi Maha Mantra format or also can Print it.




श्री तुलसी चालीसा | Tulsi Chalisa

।। श्री तुलसी चालीसा ।।

।। दोहा ।।

जय जय तुलसी भगवती सत्यवती सुखदानी।
नमो नमो हरी प्रेयसी श्री वृंदा गुन खानी।।
श्री हरी शीश बिरजिनी , देहु अमर वर अम्ब।
जनहित हे वृन्दावनी अब न करहु विलम्ब ।।

। चौपाई ।

धन्य धन्य श्री तलसी माता । महिमा अगम सदा श्रुति गाता ।।
हरी के प्राणहु से तुम प्यारी । हरीहीं हेतु कीन्हो ताप भारी।।
जब प्रसन्न है दर्शन दीन्ह्यो । तब कर जोरी विनय उस कीन्ह्यो ।।
हे भगवंत कंत मम होहू । दीन जानी जनि छाडाहू छोहु ।।
सुनी लख्मी तुलसी की बानी । दीन्हो श्राप कध पर आनी ।।
उस अयोग्य वर मांगन हारी । होहू विटप तुम जड़ तनु धारी ।।
सुनी तुलसी हीं श्रप्यो तेहिं ठामा । करहु वास तुहू नीचन धामा ।।
दियो वचन हरी तब तत्काला । सुनहु सुमुखी जनि होहू बिहाला।।
समय पाई व्हौ रौ पाती तोरा । पुजिहौ आस वचन सत मोरा ।।
तब गोकुल मह गोप सुदामा । तासु भई तुलसी तू बामा ।।
कृष्ण रास लीला के माही । राधे शक्यो प्रेम लखी नाही ।।
दियो श्राप तुलसिह तत्काला । नर लोकही तुम जन्महु बाला ।।
यो गोप वह दानव राजा । शंख चुड नामक शिर ताजा ।।
तुलसी भई तासु की नारी । परम सती गुण रूप अगारी ।।
अस द्वै कल्प बीत जब गयऊ । कल्प तृतीय जन्म तब भयऊ।।
वृंदा नाम भयो तुलसी को । असुर जलंधर नाम पति को ।।
करि अति द्वन्द अतुल बलधामा । लीन्हा शंकर से संग्राम ।।
जब निज सैन्य सहित शिव हारे । मरही न तब हर हरिही पुकारे ।।
पतिव्रता वृंदा थी नारी । कोऊ न सके पतिहि संहारी ।।
तब जलंधर ही भेष बनाई । वृंदा ढिग हरी पहुच्यो जाई ।।
शिव हित लही करि कपट प्रसंगा । कियो सतीत्व धर्म तोही भंगा ।।
भयो जलंधर कर संहारा। सुनी उर शोक उपारा ।।
तिही क्षण दियो कपट हरी टारी । लखी वृंदा दुःख गिरा उचारी ।।
जलंधर जस हत्यो अभीता । सोई रावन तस हरिही सीता ।।
अस प्रस्तर सम ह्रदय तुम्हारा । धर्म खंडी मम पतिहि संहारा ।।
यही कारण लही श्राप हमारा । होवे तनु पाषाण तुम्हारा।।
सुनी हरी तुरतहि वचन उचारे । दियो श्राप बिना विचारे ।।
लख्यो न निज करतूती पति को । छलन चह्यो जब पारवती को ।।
जड़मति तुहु अस हो जड़रूपा । जग मह तुलसी विटप अनूपा ।।
धग्व रूप हम शालिगरामा । नदी गण्डकी बीच ललामा ।।
जो तुलसी दल हमही चढ़ इहैं । सब सुख भोगी परम पद पईहै ।।
बिनु तुलसी हरी जलत शरीरा । अतिशय उठत शीश उर पीरा ।।
जो तुलसी दल हरी शिर धारत । सो सहस्त्र घट अमृत डारत ।।
तुलसी हरी मन रंजनी हारी। रोग दोष दुःख भंजनी हारी ।।
प्रेम सहित हरी भजन निरंतर । तुलसी राधा में नाही अंतर ।।
व्यंजन हो छप्पनहु प्रकारा । बिनु तुलसी दल न हरीहि प्यारा ।।
सकल तीर्थ तुलसी तरु छाही । लहत मुक्ति जन संशय नाही ।।
कवि सुन्दर इक हरी गुण गावत । तुलसिहि निकट सहसगुण पावत ।।
बसत निकट दुर्बासा धामा । जो प्रयास ते पूर्व ललामा ।।
पाठ करहि जो नित नर नारी । होही सुख भाषहि त्रिपुरारी ।।

।। दोहा ।।
तुलसी चालीसा पढ़ही तुलसी तरु ग्रह धारी ।
दीपदान करि पुत्र फल पावही बंध्यहु नारी ।।
सकल दुःख दरिद्र हरी हार ह्वै परम प्रसन्न ।
आशिय धन जन लड़हि ग्रह बसही पूर्णा अत्र ।।
लाही अभिमत फल जगत मह लाही पूर्ण सब काम।
जेई दल अर्पही तुलसी तंह सहस बसही हरीराम ।।
तुलसी महिमा नाम लख तुलसी सूत सुखराम।
मानस चालीस रच्यो जग महं तुलसीदास ।।

How to do Tulsi Chalisa

श्री तुलसी चालीसा का पाठ

To get the best result you should do Tulsi Chalisa ( तुलसी विवाह व्रत कथा ) in the morning after taking bath and in front of Lord Krishna Idol and Tulsi Plant.

Benefits of Tulsi Chalisa

श्री तुलसी चालीसा के लाभ

According to Hindu Mythology doing Tulsi Chalisa is the most powerful way to please Lord Krishna and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार श्री तुलसी चालीसा करने से krishna बहुत प्रसन्न होते है और सारे संकट दूर करके जीवन खुशियों से भर देते है ।

Tulsi Chalisa in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Tulsi Vivah Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Tulsi Chalisa in Hindi PDF/MP3

श्री तुलसी चालीसा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर श्री तुलसी चालीसा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Tulsi Chalisa in PDF/MP3 format or also can Print it.




Tulsi Vivah Vrat Katha | तुलसी विवाह व्रत कथा

तुलसी विवाह तिथि

26वाँ
नवम्बर 2020
Thursday / गुरूवार

द्वादशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 25, 2020 को 29:10+ बजे
द्वादशी तिथि समाप्त – नवम्बर 27, 2020 को 07:46 बजे

तुलसी विवाह व्रत कथा

प्राचीन काल में एक जलंधर नाम का असुर था। जिसका विवाह वृंदा नाम की कन्या से हुआ। वृंदा भगवान विष्णु की भक्त थीं। वहीं वृंदा पतिव्रता भी थी। इसी कारण जलंधर अजेय हो गया। वहीं असुर जलंधर को इस बात का घमंड भी हो गया। इसके बाद वह स्वर्ग की कन्याओं को परेशान करने लगा। जब सभी देवता इस बात से दुःखी हो गए तो वह भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे।

भगवान विष्णु ने अपनी माया से जलंधर का रूप धारण कर लिया। उन्होंने छल से वृंदा के पतिव्रत धर्म को नष्ट कर दिया। इसके बाद असुर जलंधर की शक्ति क्षीण हो गई। एक युद्ध में जलंधर मारा गया। जब वृंदा को भगवान विष्णु के छल का पता चला तो वो क्रोधित हुईं और उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर का बन जाने का शाप दे दिया। देवताओं की प्रार्थना पर वृंदा ने अपना शाप वापित तो ले लिया लेकिन भगवान विष्णु अपने किये पर काफी लज्जित थे। अतः वृंदा के शाप को जीवित रखने के लिए उन्होंने अपना एक रूप पत्थर रूप में प्रकट किया जो शालिग्राम कहलाया।

भगवान विष्णु को दिया शाप वापस लेने के बाद वृंदा जलंधर के साथ सती हो गई। वृंदा के राख से तुलसी का पौधा उगा। वृंदा की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखने के लिए देवताओं ने भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह तुलसी से कराया। बस इसी पौराणिक घटना को याद रखने के लिए हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देव प्रबोधनी एकादशी के दिन तुलसी का विवाह शालिग्राम के साथ कराया जाता है।

भगवान विष्णु ने वृंदा से कहा कि तुम अगले जन्म में तुलसी के रूप में प्रकट होगी और लक्ष्मी से भी अधिक मेरी प्रिय रहोगी। तुम्हारा स्थान मेरे शीश पर होगा। मैं तुम्हारे बिना भोजन ग्रहण नहीं करूंगा। यही कारण है कि भगवान विष्णु के प्रसाद में तुलसी अवश्य रखा जाता है। बिना तुलसी के अर्पित किया गया प्रसाद भगवान विष्णु स्वीकार नहीं करते हैं।

Tulsi Mantra

Tulsi Aarti

How to do Tulsi Vivah Vrat Katha

तुलसी विवाह व्रत कथा का पाठ

To get the best result you should do Tulsi Vivah Vrat Katha ( तुलसी विवाह व्रत कथा ) in the evening after taking bath and in front of Lord Krishna Idol and Tulsi Plant.

Benefits of Tulsi Vivah Vrat Katha

गोपाष्टमी की कथा के लाभ

According to Hindu Mythology doing Tulsi Vivah Vrat Katha is the most powerful way to please Lord Krishna and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार तुलसी विवाह व्रत कथा करने से krishna बहुत प्रसन्न होते है और सारे संकट दूर करके जीवन खुशियों से भर देते है ।

Tulsi Vivah Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Tulsi Vivah Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Tulsi Vivah Vrat Katha in Hindi PDF/MP3

तुलसी विवाह व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर तुलसी विवाह व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Tulsi Vivah Vrat Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.

 




Akshaya/Amla Navami Vrat Katha | आंवला नवमी की व्रत कथा

अक्षय नवमी/ आंवला नवमी का त्योहार दिवाली के 8 दिन बाद होता है. हिंदू शास्त्रों में अक्षय नवमी का बहुत महत्व बताया गया है.

अक्षय नवमी/ आंवला नवमी / कूष्मांडा नवमी की व्रत कथा

काशी नगर में एक नि:संतान धर्मात्मा और दानी वैश्य रहता था. एक दिन वैश्य की पत्नी से एक पड़ोसन बोली यदि तुम किसी पराए बच्चे की बलि भैरव के नाम से चढ़ा दो तुम्हें पुत्र प्राप्त होगा. यह बात जब वैश्य को पता चली तो उससे मना कर दिया लेकिन उसकी पत्नी मौके की तलाश में लगी रही. एक दिन एक कन्या को उसने कुएं में गिराकर भैरो देवता के नाम पर बलि दे दी. इस हत्या का परिणाम विपरीत हुआ. लाभ की बजाय उसके पूरे बदन में कोढ़ हो गया और लड़की की प्रेतात्मा उसे सताने लगी. वैश्य के पूछने पर उसकी पत्नी ने सारी बात बता दी. इस पर वैश्य कहना गोवध, ब्राह्मण वध तथा बाल वध करने वाले के लिए इस संसार में कहीं जगह नहीं है, इसलिए तू गंगातट पर जाकर भगवान का भजन कर गंगा स्नान कर तभी तू इस कष्ट से मुक्ति पा सकती है.

वैश्य की पत्नी गंगा किनारे रहने लगी. कुछ दिन बाद गंगा माता वृद्ध महिला का वेष धारण कर उसके पास आयीं और बोलीं यदि तुम मथुरा जाकर कार्तिक नवमी का व्रत तथा आंवला वृक्ष की परिक्रमा और पूजा करोगी तो ऐसा करने से तेरा यह कोढ़ दूर हो जाएगा. वृद्ध महिला की बात मानकर वैश्य की पत्नी अपने पति से आज्ञा लेकर मथुरा जाकर विधिपूर्वक आंवला का व्रत करने लगी. ऐसा करने से वह भगवान की कृपा से दिव्य शरीर वाली हो गई तथा उसे पुत्र की प्राप्ति भी हुई.

How to do Akshaya/Amla Navami Vrat Katha

अक्षय नवमी/ आंवला नवमी की कथा का पाठ

To get the best result you should do Akshaya/Amla Navami Vrat Katha ( अक्षय नवमी/ आंवला नवमी की कथा) early morning after taking bath and in front of Amla Plant.

Benefits of Akshaya/Amla Navami Vrat Katha

अक्षय नवमी/ आंवला नवमी की कथा के लाभ

According to Hindu Mythology doing Akshaya/Amla Navami Vrat Katha is the most powerful way to please Lord Krishna and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार अक्षय नवमी/ आंवला नवमी की कथा करने से krishna बहुत प्रसन्न होते है और सारे संकट दूर करके जीवन खुशियों से भर देते है ।

Akshaya/Amla Navami Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Gopashtami Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Akshaya/Amla Navami Vrat Katha in Hindi PDF/MP3

अक्षय नवमी/ आंवला नवमी / कूष्मांडा नवमी की कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अक्षय नवमी/ आंवला नवमी / कूष्मांडा नवमी की कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Akshaya/Amla Navami Vrat Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.

 




गोपाष्टमी की पौराणिक कथा | Gopashtami Vrat Katha | 2020

गोपाष्टमी 2020 तिथि व मुहूर्त

22वाँ
नवम्बर 2020
Sunday / रविवार

अष्टमी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 21, 2020 को 21:48 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त – नवम्बर 22, 2020 को 22:51 बजे

गोपाष्टमी की कथा

बालक कृष्ण ने माँ यशोदा से गायों की सेवा करनी की इच्छा व्यक्त की कृष्ण कहते हैं कि माँ मुझे गाय चराने की अनुमति मिलनी चाहिए। उनके कहने पर शांडिल्य ऋषि द्वारा अच्छा समय देखकर उन्हें भी गाय चराने ले जाने दिया जो समय निकाला गया, वह गोपाष्टमी का शुभ दिन था। बालक कृष्ण ने गायों की पूजा करते हैं, प्रदक्षिणा करते हुए साष्टांग प्रणाम करते हैं।

गोपाष्टमी के अवसर पर गऊशालाओं व गाय पालकों के यहां जाकर गायों की पूजा अर्चना की जाती है इसके लिए दीपक, गुड़, केला, लडडू, फूल माला, गंगाजल इत्यादि वस्तुओं से इनकी पूजा की जाती है। महिलाएं गऊओं से पहले श्री कृष्ण की पूजा कर गऊओं को तिलक लगाती हैं। गायों को हरा चारा, गुड़ इत्यादि खिलाया जाता है तथा सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

गोपाष्टमी पर गऊओं की पूजा भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है तथा इनमें सभी देवताओं का वास माना जाता है। कईं स्थानों पर गोपाष्टमी के अवसर पर गायों की उपस्थिति में प्रभातफेरी सत्संग संपन्न होते हैं।  गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में जगह-जगह अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करते हैं। वहीं गोपाष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के कई मंदिरों में सत्संग-भजन का आयोजन भी किया जाता है। मंदिर में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में रात्रि कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भक्ति रचनाओं का रसपान करते हैं। इस मौके पर प्रवचन एवं भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।गो सेवा से जीवन धन्य हो जाता है तथा मनुष्य सदैव सुखी रहता है।

How to do Gopashtami Vrat Katha

गोपाष्टमी की कथा का पाठ

To get the best result you should do Gopashtami Vrat Katha ( गोपाष्टमी की कथा) early morning after taking bath and in front of Lord Shiva Idol or picture on Monday.

Benefits of Gopashtami Vrat Katha

गोपाष्टमी की कथा के लाभ

According to Hindu Mythology doing Gopashtami Vrat Katha is the most powerful way to please Lord Krishna and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार गोपाष्टमी की कथा करने से krishna बहुत प्रसन्न होते है और सारे संकट दूर करके जीवन खुशियों से भर देते है ।

Gopashtami Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Gopashtami Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Gopashtami Vrat Katha in Hindi PDF/MP3

गोपाष्टमी की कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर गोपाष्टमी की कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Gopashtami Vrat Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.

 




Navagraha Chalisa in English

||Doha||
Shri Ganapati Gurupada kamala, Prema sahita shiranaya I
Navagraha chalIsa kahata,Sharada hohu sahaya II
Jaya jaya Ravi Shashi Soma Budha,jaya guru bhragu shani raja I
Jayati rahu aru ketu graha, karahu anugraha aaja II

||Shree Surya Stuti||
Prathamahi ravi kaha.N navau matha, karahu kripa jana jaani anatha I
Hey Aditya divakara bhanU, mai matimanda maha agyanu I
Aba nija jana kahan harahu kalesha,Dinkara dvadasha rupa dinesha I
Namami bhaskara surya prabhakara,arka mitra agha mogha shmakara I

||Shree Chandra Stuti||
shashi mayaNka rajanipati swami, Chandra kalanidhi namo namami I
Rakapati Himanshu Rakesha, pranavata jana tana harahu kalesha I
Soma Indu vidhu shanti sudhakara,shita rashmi aushadhi nishakara I
Tumahi shobhita wsundar bhala mahesha,sharana sharana jana harahu kalesha I

||Shree Mangala Stuti||
Jaya jaya Mangala sukha daata,lauhita bhaumadika vikhyata I
Angaraka kuja ruja Rinahari, daya karahu yahi vinaya hamarI I
Hey mahisuta Chitisuta sukharasi,lohitanga jaya jana aghanasii I
Agama amangala aba hara lIjai,sakala manoratha poorana kije I

||Shree Budha Stuti||
Jaya shashi nandana budha maharaja,karahu sakala jana kahan shubha kaja I
Dijai buddhi sumati sujana, kathina kasta hari hari kalyana I
Hey tarasuta rohiNI naMdana, chandra suvana duhkha dwand nikandana I
Pujahu asa dass kaha swami,pranata pala prabhu namo namami I

||Shree Brashpati Stuti||
Jayati jayati jaya shri guru deva,karahu sada tumhari prabhu seva I
Devacharya deva guru gyani,Indra purohita vidya dani I
Vachaspati bagisa udara,jeeva brashaspati naama tumhara I
VidyA sindhu angia naama,karahu sakala vidhi puran kama I

||Shree Shukra Stuti||
Shukradeva tava pada tala jala jatta,dassa nirantara dhyana lagata I
Hey ushena bhargava bhRagunandana, daitya purohita dushTa nikandana I
BhRagukul bhUsana dusana haari,harahu nesta graha karahu sukharIi I
Tuhi dwijvar joshi sirtaja, nar shareer ke tumhi raja I

||Shree Shani Stuti||
Jaya shree Shani deva ravinandana,jaya kriShno sauri jagavandana I
Pingala manda raudra yama nama,vaphra adi konastha lalama I
Vakra dristi pipala tana saja, shana maha karata ranka shana raja I
Lalta svarna pada karata nihala,karahu vijaya Chaya ke lala I

||Shree Rahu Stuti||
Jaya jaya rahu gagana pravisaiya, tumahi chandra aditya grasaiya I
Ravi shashi ari svarbhanu dhara,shikhi adi bahu naama tumhara I
Saihinkeya nishachara raja,ardhakaya jag rakhahu laja I
Yadi graha samaya paya kahin avahu,sada shanti rahi sukha upajavahu I

||Shree Ketu Stuti||
Jaya jaya ketu kathina dukhahari,karahu srijana hetu mangalakari I
Dhvajayuta ruNda rupa vikarala, ghora raudratana adhamana kala I
Shikhi tarika graha balavana, mahapratapa na teja thikana I
Vahana mina maha shubhakari,deejai shanti daya ura dhari I

||Navagraha Shanti Phal||
Teerathraj prayag supasa, bassai Rama ke sundar dassa I
Kakra gramhin puray-tiwari, duvashram jana kashta utarana setu I
nava-graha shanti likhyo sukha hetu, jana tana kashTa utarana setu I
Jo nita paTha karai chita lavai, saba sukha bhogi parama padapavai I

||Doha||
Dhanya navagraha deva prabhu, mahima agama apara I
Chita nava mangala moda graha, jagata janana sukha dvara I
Yeh Chalisa navograha vicharit sndardasa I
Padat premayut badat sukha, sarvanda hulasa II




Shiva Kavach in English PDF

What is Shiva Kavach?

Shiva Kavach is a sacred devotional prayer dedicated to Lord Shiva that is traditionally recited for spiritual protection, courage, peace, and inner strength. In Sanskrit, the word “Kavach” means “armor” or “protective shield.” Devotees believe the recitation creates a sense of divine protection and spiritual stability.

The verses praise different forms and powers of Lord Shiva while seeking his blessings for protection from fear, negativity, emotional distress, and difficulties in life. Shiva Kavach is commonly included in daily Shiva worship and meditation practices.

Many devotees chant Shiva Kavach during Mondays, Mahashivratri, Shravan month, and personal spiritual observances. It is respected for its devotional depth and calming spiritual influence.

For followers of Lord Shiva, Shiva Kavach symbolizes surrender, faith, discipline, and divine guidance.

Quick Information Table

Information Details
Name Shiva Kavach
Associated Deity Lord Shiva
Language Sanskrit
Best Day Monday
Best Time Early morning or evening
Main Purpose Spiritual protection and devotion
Spiritual Significance Divine shield through Shiva worship
Suitable For All devotees and spiritual seekers
Reading Duration 10–20 minutes
Benefits Peace, courage, focus, positivity

Shiva Kavach in English Lyrics

Rishabha Yogeeswara rishi

 Asya sree Shiva Kavacha stotra maha manthrasya

,Anushtup Chanda, Sri Samba sada shivo devatha, Om Bheejam Nama Shakthi , Shivayethi keelakam Mama Samba sada shiva preethyarthe viniyoga.

 

 Kara nyasa

 Om Sada shivaaya angushtabhyam nama

Nam Gangadharaya tharjaneebhyam nama

Mam mruthyunjayaya madhyamabhyam nama

Shim sollapanaya anamikabhyam nama

Vaam Pinaka panay kanishtikabhyam nama

Yam umapathaye Kara thala kara prushtabhyam nama

Hrudaya nyasa

 Om Sada shivaaya hrudayaya  nama

Nam Gangadharaya Shirase swaha

Mam mruthyunjayaya shikayayai vashat

Shim sollapanaye kavachaya hoom

Vaam Pinaka panaye nethra thrayaya voushat

Yam umapathaye asthraya phat

Om ithi Digbandha

Pancha pooja

 Lam Pruthvyathmane Gandham samarpayami

Ham Akasathmane pushpam poojayami

Yam Vayvathmane dhoopam agrahayami

Ram Agneyathmane deepam darasayami

Vam amtuthathmane amrutham maha naivedyam nivedayami

Sam sarvathmane sarvopachara poojam samarpayami

Rishabha Uvacha

 Namskrythwa maha devam  viswa vyapeenameeswaram,

Vakshye Shiva mayam  varma sarva raksha karam nrunaam.  3

 Suchou dese samaaseeno  yadavath kalpithasana,

Jithendriyo  jitha pranas chinthayeth shivamavyayam.  4

 Hruth pundarikaantha sannivishtam,

Swatheja  saavyaaptha nabhovakasam,

Atheendriyam sookshmamananthamadhyam,

Dyayeth parananda mayam mahesam. 5

 Dhyannavadhoothakhila karma bandha,

Schiram chidwananda  nimagna chetha,

Shadakshara nyasa  samahithathma,

SAivena kuryath kavachena rakshaam. 6

 Maam pathu devo akhila devathathma,

Samsara koope pathitham gabheere,

Thannama divyam paramanthra moolam,

Dhunothu may sarvamagham hrudhistham.  7

 Sarvathra maam rakshathu viswa moorthir,

Jyothir mayananda ghanaschidathma,

Anoraniyanuru shathireka,

Sa iswara pathu bhayad aseshath. 8

 Yo bhoo swaroopena bhibharthi viswam,

Paayath sa bhoomer gireeso ashta moorthi,

Yopaam swaroopena nrunaam karothi,

SAnjeevanam sovathu maam jalebhya. 9

 Kalpavasane bhuvanaani dhagdwa ,

Sarvaani yo nruthyathi  bhoori leela,

SA  kala rudhro vathu maam davagner,

Vathyadhi bheethorakhilascha  thapath. 10

 Pradheeptha vidhyuth kanakava bhaso,

Vidhya vara bheethi kutara pani,

Chathurmukha sthath purushasthri nethra,

Prachyam sthitham rakshathu mamajasram.  11

 Katara vedhamkusa pasa soola,

Kapala  dakkaksha gunaan dhadhaana,

Chathurmukho  neela  ruchistrinethra,

Payadghoro  disi dakshinasyam. 12

 Kundendu sankha  sphatikaava bhaso,

Vedaksha mala  varada bhayanka,

Triksha  chatur vakthra  uru prabhava,

SAdhyodhi jatho  aavathu maam pratheechyam. 13

 Varaksha mala abhaya tanga hastha ,

Saroja kinjathka samana varna,

Trilochanas charu  chaturmukho,

Maam payad udechyam disa vama deva.  14

 Veda abhayeshtangusa pasa tanga ,

Kapala dakkakshaka soola pani.

Sithadhyuthi pancha mukhova,

Thwnmaeesana  oordhwam parama prakasa. 15

 Moordhana mavyanmamam chandra mouli ,

Phalam mamavyadhadha  phala nethra,

Nethremamaavyadh bhaga nethra haaree,

Naasam  sada rakshathu Viswanadha. 16

 Payachsruthirmay sruthi Geetha keethi,

Kapola mavyaathsa thatham kapali,

Vakthram sada rakshathu pancha vakthra,

Jihwam sada rakshathu veda jihwa.  17

 Kandam gireesovathu Neela kanda,

Pani dhwayam pathu Pinaka pani,

Dhor mola mavyan mama dharma bahur,

Vaksha sthalam Daksha makhanda kovyath. 18

 Mamodharam pathu Gireendra dhanwa,

Madhyam mamaavyanmadanathakari,

Heramba thatho mama pathu nabhim,

Payath kateem doorjateeswaro may.  19

 Oorudwayam padu kubheramithra,

Janu dhwayam may Jagadheeswaravyath,

Janga yugam pungava kethuravyath,

Padou mamavyath sura vandhya pada. 20

 Maheswara pathu dhinadhi yame,

Maam madya yame  aavathu vama deva,

Trilochana  pathu thritheeya yame,

Vrusha dwaja padu dinandya yame.  21

 Paayan nisadhou sasi shekharo maam,

Gangadharo rakshathu maam niseedhe.

Gowripathi pathu nisavasane,

Mruthyunjaya  rakshathu sarva kalam. 22

 Anthasthitham rakshathu Sankaro maam,

Sthsanu sadaa pathu bahi sthitham maam,

Thadanthare athu pathi passonaam,

Sada shivo rakshathu sarva kalam.  23

 Thishtanthamavyath bhuvaanaika nadha,

Payad vrujantham pramadhathi nadha,

Vedantha vedhyovathu  maam nishannam,

Mamavyaya pathu Shiva sayaanaam. 24

 Margeshu maam rakshathu neelakanda,

Shailadhi durgeshu purathrayari,

Aranya vasadhi maha pravase,

Payad mruga vyadha  udhara shakthi. 25

 Kalpantha katopa patu prakopa,

Sphutattahasochali thanda kosa.

Ghorari senarnava dur nivara,

Maha bhayad rakshathu Veera bhadhra. 26

 Pathyaswa mathanga ghatavaroopa,

SAhasra lakshayutha  koti bheeshanam,

Akshouhineenaam satha matha thayinam,

Chindhyan mrudo ghora kutaradharaya.  27

 Nihanthu dasyun pralayanalarchir,

Jwalath trisoolam  tripuranthakasya,

Saardhoola  simaraksha vrukaadi himsraan,

Santhraasaya thweesa dhanu pinaka.  28

 Duswapna du shakuna  durgathi dourmanasya,

Durbiksha  durvyasana  dussaha dooryamsi,

Uthpatha thapa  visha bheethi ma sadgraharthi,

Vyadheemscha nasayathu may Jagatham adheesa.  29

Introduction to Shiva Kavach

Lord Shiva is one of the principal deities in Hinduism and is worshipped as the destroyer of negativity and the source of transformation, meditation, and spiritual wisdom. Across different scriptures and devotional traditions, Shiva Kavach has been recited as a protective prayer invoking Lord Shiva’s divine blessings.

The concept of “Kavach” is common in Hindu spiritual literature, where certain prayers are believed to create a protective spiritual aura around the devotee. Shiva Kavach reflects this tradition through verses that invoke Shiva’s presence in different aspects of life.

Over centuries, saints, devotees, and spiritual practitioners have recited Shiva Kavach for emotional strength, peace of mind, concentration, and devotion. It remains especially popular during Shiva festivals and meditation-focused practices.

Today, Shiva Kavach continues to be recited by devotees across India, the US, UK, UAE, Australia, Canada, and many other countries.

Simple Meaning of Shiva Kavach

Shiva Kavach is a prayer asking Lord Shiva for divine protection, strength, wisdom, and peace.

The verses describe:

  • Lord Shiva’s protective power
  • Spiritual courage and inner strength
  • Removal of negativity and fear
  • Divine blessings and guidance
  • Devotion toward Mahadev

Benefits of Shiva Kavach

Spiritual Benefits

Regular recitation helps strengthen devotion, mindfulness, discipline, and spiritual awareness.

Mental & Emotional Benefits

Many devotees feel calmer, more confident, emotionally balanced, and mentally peaceful after chanting Shiva Kavach.

Devotional Importance

Shiva Kavach inspires surrender, faith, courage, patience, and inner spiritual stability.

How To Recite Shiva Kavach

  1. Preparation
  • Take a bath before recitation if possible
  • Wear clean clothes
  • Sit in a peaceful and clean place
  • Keep a Shiva Lingam or image of Lord Shiva nearby
  1. Direction

Facing north or east is traditionally considered auspicious.

  1. Best Time
  • Early morning
  • Evening prayer time
  • Mondays
  • During Shravan month and Mahashivratri
  1. Offerings

Common offerings include:

  • Bilva leaves
  • Water
  • Milk
  • White flowers
  • Sandalwood
  • Ghee lamp
  1. Number of Recitations
  • Once daily for regular practice
  • 11 recitations during special observances
  • Additional chanting during spiritual retreats or festivals
  1. Things To Remember
  • Chant slowly and respectfully
  • Maintain concentration
  • Avoid distractions
  • Try understanding the meaning gradually

Best Time To Read Shiva Kavach

Monday Worship

Monday is considered the most auspicious day for Lord Shiva worship.

During Mahashivratri

Mahashivratri is one of the most spiritually significant occasions for chanting Shiva prayers and Kavach.

During Shravan Month

Many devotees recite Shiva Kavach daily throughout the holy month of Shravan.

During Difficult Situations

Some people chant Shiva Kavach during emotionally challenging or stressful phases to seek spiritual strength and peace.

Daily Spiritual Practice

Morning and evening recitation can become part of a calming devotional routine.

Rules & Precautions

Traditional Guidelines

  • Maintain cleanliness during worship
  • Sit peacefully during recitation
  • Chant respectfully with devotion

Common Mistakes

  • Reading too quickly
  • Ignoring pronunciation entirely
  • Treating recitation mechanically

Practical Recommendations

  • Beginners may learn gradually
  • Listening to pronunciation recordings can help
  • Consistency is more important than speed

Frequently Asked Questions

  1. What is Shiva Kavach?

Shiva Kavach is a devotional prayer dedicated to Lord Shiva that is traditionally recited for spiritual protection and inner strength.

  1. What does the word “Kavach” mean?

“Kavach” means protective shield or spiritual armor in Sanskrit.

  1. Which day is best for Shiva Kavach?

Monday is considered especially auspicious for Shiva worship and Shiva Kavach recitation.

  1. Can beginners recite Shiva Kavach?

Yes. Beginners can gradually learn and recite Shiva Kavach with devotion and patience.

  1. What are the benefits of Shiva Kavach?

Devotees believe it promotes peace, courage, positivity, focus, emotional balance, and spiritual strength.

  1. Can Shiva Kavach be read daily?

Yes. Many devotees include Shiva Kavach in their daily spiritual practice.

  1. Is Shiva Kavach connected with Mahashivratri?

Yes. Shiva Kavach is commonly recited during Mahashivratri and other Shiva festivals.

  1. Can I listen to Shiva Kavach instead of reading it?

Yes. Listening respectfully and attentively is also considered spiritually beneficial.

  1. How long does it take to recite Shiva Kavach?

A complete recitation usually takes around 10 to 20 minutes depending on the version.

  1. Is understanding the meaning important during chanting?

Yes. Understanding the meaning can deepen spiritual connection and devotional focus.

Shiva Kavach in Gujrati/Hindi/English

Shiva Kavach in English PDF
Shiva Kavach in Gujrati PDF | શિવ કવચ
Shiva Kavach in Hindi PDF | शिव कवच

Download Shiva Kavach PDF in English

By clicking below you can Free Download  Shiva Kavach in PDF format or also can Print it.




ब्रह्मचारिणी मंत्र

दधाना करपद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलु !

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्म्चारिन्यनुतमा !!

ब्रह्मचारिणी मंत्र का जाप

ब्रह्मचारिणी मंत्र के लाभ

ब्रह्मचारिणी मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ब्रह्मचारिणी मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड  करे.




नवरात्री व्रत कथा

नवरात्री व्रत कथा हिंदी

एक समय बृहस्पति जी ब्रह्माजी से बोले- हे ब्रह्मन श्रेष्ठ! चैत्र व आश्विन मास के शुक्लपक्ष में नवरात्र का व्रत और उत्सव क्यों किया जाता है? इस व्रत का क्या फल है, इसे किस प्रकार करना उचित है? पहले इस व्रत को किसने किया? सो विस्तार से कहिये।

बृहस्पतिजी का ऐसा प्रश्न सुन ब्रह्माजी ने कहा- हे बृहस्पते! प्राणियों के हित की इच्छा से तुमने बहुत अच्छा प्रश्न किया है। जो मनुष्य मनोरथ पूर्ण करने वाली दुर्गा, महादेव, सूर्य और नारायण का ध्यान करते हैं, वे मनुष्य धन्य हैं। यह नवरात्र व्रत संपूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला है। इसके करने से पुत्र की कामना वाले को पुत्र, धन की लालसा वाले को धन, विद्या की चाहना वाले को विद्या और सुख की इच्छा वाले को सुख मिलता है। इस व्रत को करने से रोगी मनुष्य का रोग दूर हो जाता है। मनुष्य की संपूर्ण विपत्तियां दूर हो जाती हैं और घर में समृद्धि की वृद्धि होती है, बन्ध्या को पुत्र प्राप्त होता है। समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है और मन का मनोरथ सिद्ध हो जाता है। जो मनुष्य इस नवरात्र व्रत को नहीं करता वह अनेक दुखों को भोगता है और कष्ट व रोग से पीड़ित हो अंगहीनता को प्राप्त होता है, उसके संतान नहीं होती और वह धन-धान्य से रहित हो, भूख और प्यास से व्याकूल घूमता-फिरता है तथा संज्ञाहीन हो जाता है। जो सधवा स्त्री इस व्रत को नहीं करती वह पति सुख से वंचित हो नाना दुखों को भोगती है। यदि व्रत करने वाला मनुष्य सारे दिन का उपवास न कर सके तो एक समय भोजन करे और दस दिन बान्धवों सहित नवरात्र व्रत की कथा का श्रवण करे।

हे बृहस्पते! जिसने पहले इस महाव्रत को किया है वह कथा मैं तुम्हें सुनाता हूं तुम सावधान होकर सुनो। इस प्रकार ब्रह्मा जी का वचन सुनकर बृहस्पति जी बोले- हे ब्राह्माण मनुष्यों का कल्याम करने वाले इस व्रत के इतिहास को मेरे लिए कहो मैं सावधान होकर सुन रहा हूं। आपकी शरण में आए हुए मुझ पर कृपा करो।

ब्रह्माजी बोले- प्राचीन काल में मनोहर नगर में पीठत नाम का एक अनाथ ब्राह्मण रहता था, वह भगवती दुर्गा का भक्त था। उसके संपूर्ण सद्गुणों से युक्त सुमति नाम की एक अत्यन्त सुन्दरी कन्या उत्पन्न हुई। वह कन्या सुमति अपने पिता के घर बाल्यकाल में अपनी सहेलियों के साथ क्रीड़ा करती हुई इस प्रकार बढ़ने लगी जैसे शुक्ल पक्ष में चंद्रमा की कला बढ़ती है। उसका पिता प्रतिदिन जब दुर्गा की पूजा करके होम किया करता, वह उस समय नियम से वहां उपस्थित रहती। एक दिन सुमति अपनी सखियों के साथ खेल में लग गई और भगवती के पूजन में उपस्थित नहीं हुई। उसके पिता को पुत्री की ऐसी असावधानी देखकर क्रोध आया और वह पुत्री से कहने लगा अरी दुष्ट पुत्री! आज तूने भगवती का पूजन नहीं किया, इस कारण मैं किसी कुष्ट रोगी या दरिद्र मनुष्य के साथ तेरा विवाह करूंगा।

पिता का ऐसा वचन सुन सुमति को बड़ा दुख हुआ और पिता से कहने लगी- हे पिता! मैं आपकी कन्या हूं तथा सब तरह आपके आधीन हूं जैसी आपकी इच्छा हो वैसा ही करो। राजा से, कुष्टी से, दरिद्र से अथवा जिसके साथ चाहो मेरा विवाह कर दो पर होगा वही जो मेरे भाग्य में लिखा है, मेरा तो अटल विश्वास है जो जैसा कर्म करता है उसको कर्मों के अनुसार वैसा ही फल प्राप्त होता है क्योंकि कर्म करना मनुष्य के आधीन है पर फल देना ईश्वर के आधीन है।

जैसे अग्नि में पड़ने से तृणादि उसको अधिक प्रदीप्त कर देते हैं। इस प्रकार कन्या के निर्भयता से कहे हुए वचन सुन उस ब्राह्मण ने क्रोधित हो अपनी कन्या का विवाह एक कुष्टी के साथ कर दिया और अत्यन्त क्रोधित हो पुत्री से कहने लगा-हे पुत्री! अपने कर्म का फल भोगो, देखें भाग्य के भरोसे रहकर क्या करती हो? पिता के ऐसे कटु वचनों को सुन सुमति मन में विचार करने लगी- अहो! मेरा बड़ा दुर्भाग्य है जिससे मुझे ऐसा पति मिला। इस तरह अपने दुख का विचार करती हुई वह कन्या अपने पति के साथ वन में चली गई और डरावने कुशायुक्त उस निर्जन वन में उन्होंने वह रात बड़े कष्ट से व्यतीत की।

उस गरीब बालिका की ऐसी दशा देख देवी भगवती ने पूर्व पुण्य के प्रभाव से प्रगट हो सुमति से कहा- हे दीन ब्राह्मणी! मैं तुझसे प्रसन्न हूं, तुम जो चाहो सो वरदान मांग सकती हो। भगवती दुर्गा का यह वचन सुन ब्राह्मणी ने कहा- आप कौन हैं वह सब मुझसे कहो? ब्राह्मणी का ऐसा वचन सुन देवी ने कहा कि मैं आदि शक्ति भगवती हूं और मैं ही ब्रह्मविद्या व सरस्वती हूं। प्रसन्न होने पर मैं प्राणियों का दुख दूर कर उनको सुख प्रदान करती हूं। हे ब्राह्मणी! मैं तुझ पर तेरे पूर्व जन्म के पुण्य के प्रभाव से प्रसन्न हूं।

तुम्हारे पूर्व जन्म का वृतांत सुनाती हूं सुनो! तू पूर्व जन्म में निषाद (भील) की स्त्री थी और अति पतिव्रता थी। एक दिन तेरे पति निषाद ने चोरी की। चोरी करने के कारण तुम दोनों को सिपाहियों ने पकड़ लिया और ले जाकर जेलखाने में कैद कर दिया। उन लोगों ने तुझको और तेरे पति को भोजन भी नहीं दिया। इस प्रकार नवरात्र के दिनों में तुमने न तो कुछ खाया और न जल ही पिया इस प्रकार नौ दिन तक नवरात्र का व्रत हो गया। हे ब्राह्मणी! उन दिनों में जो व्रत हुआ, इस व्रत के प्रभाव से प्रसन्न होकर मैं तुझे मनोवांछित वर देती हूं, तुम्हारी जो इच्छा हो सो मांगो।

इस प्रकार दुर्गा के वचन सुन ब्राह्मणी बोली अगर आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो हे दुर्गे। मैं आपको प्रणाम करती हूं कृपा करके मेरे पति का कोढ़ दूर करो। देवी ने कहा- उन दिनों तुमने जो व्रत किया था उस व्रत का एक दिन का पुण्य पति का कोढ़ दूर करने के लिए अर्पण करो, उस पुण्य के प्रभाव से तेरा पति कोढ़ से मुक्त हो जाएगा।

ब्रह्मा जी बोले- इस प्रकार देवी के वचन सुन वह ब्राह्मणी बहुत प्रसन्न हुई और पति को निरोग करने की इच्छा से जब उसने तथास्तु (ठीक है) ऐसा वचन कहा, तब उसके पति का शरीर भगवती दुर्गा की कृपा से कुष्ट रोग से रहित हो अति कान्तिवान हो गया। वह ब्राह्मणी पति की मनोहर देह को देख देवी की स्तुति करने लगी- हे दुर्गे! आप दुर्गति को दूर करने वाली, तीनों लोकों का सन्ताप हरने वाली, समस्त दु:खों को दूर करने वाली, रोगी मनुष्य को निरोग करने वाली, प्रसन्न हो मनोवांछित वर देने वाली और दुष्टों का नाश करने वाली जगत की माता हो। हे अम्बे! मुझ निरपराध अबला को मेरे पिता ने कुष्टी मनुष्य के साथ विवाह कर घर से निकाल दिया। पिता से तिरस्कृत निर्जन वन में विचर रही हूं, आपने मेरा इस विपदा से उद्धार किया है, हे देवी। आपको प्रणाम करती हूं। मेरी रक्षा करो।

ब्रह्मा जी बोले- हे बृहस्पते! उस ब्राह्मणी की ऐसी स्तुति सुन देवी बहुत प्रसन्न हुई और ब्राह्मणी से कहा- हे ब्राह्मणी! तेरे उदालय नामक अति बुद्धिमान, धनवान, कीर्तिवान और जितेन्द्रिय पुत्र शीध्र उत्पन्न होगा। ऐसा वर प्रदान कर देवी ने ब्राह्मणी से फिर कहा कि हे ब्राह्मणी! और जो कुछ तेरी इच्छा हो वह मांग ले। भगवती दुर्गा का ऐसा वचन सुन सुमति ने कहा कि हे भगवती दुर्गे! अगर आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो कृपा कर मुझे नवरात्र व्रत की विधि और उसके फल का विस्तार से वर्णन करें।




महातम्य- इस प्रकार ब्राह्मणी के वचन सुन दुर्गा ने कहा- हे ब्राह्मणी! मैं तुम्हें संपूर्ण पापों को दूर करने वाले नवरात्र व्रत की विधि बतलाती हूं जिसको सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है- आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नौ दिन तक विधिपूर्वक व्रत करें यदि दिन भर का व्रत न कर सकें तो एक समय भोजन करें। विद्वान ब्राह्मणों से पूछकर घट स्थापन करें और वाटिका बनाकर उसको प्रतिदिन जल से सींचें। महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती देवी की मूर्तियां स्थापित कर उनकी नित्य विधि सहित पूजा करें और पुष्पों से विधिपूर्वक अर्घ्य दें। बिजौरा के फल से अर्घ्य देने से रूप की प्राप्ति होती है। जायफल से अर्घ्य देने से कीर्ति, दाख से अर्घ्य देने से कार्य की सिद्धि होती है, आंवले से अर्घ्य देने से सुख की प्राप्ति और केले से अर्घ्य देने से आभूषणों की प्राप्ति होती है। इस प्रकार पुष्पों व फलों से अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होने पर नवें दिन यथा विधि हवन करें। खांड, घी, गेहूं, शहद, जौ, तिल, बिल्व (बेल), नारियल, दाख और कदम्ब आदि से हवन करें। गेहूं से होम करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, खीर एवं चम्पा के पुष्पों से धन की और बेल पत्तों से तेज व सुख की प्राप्ति होती है। आंवले से कीर्ति की और केले से पुत्र की, कमल से राज सम्मान की और दाखों से संपदा की प्राप्ति होती है। खांड, घी, नारियल, शहद, जौ और तिल तथा फलों से होम करने से मनोवांछित वस्तु की प्राप्ति होती है। व्रत करने वाला मनुष्य इस विधि विधान से होम कर आचार्य को अत्यन्त नम्रता के साथ प्रणाम करे और यज्ञ की सिद्धि के लिए उसे दक्षिणा दे। इस प्रकार बताई हुई विधि के अनुसार जो व्यक्ति व्रत करता है उसके सब मनोरथ सिद्ध होते हैं, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। इन नौ दिनों में जो कुछ दान आदि दिया जाता है उसका करोड़ों गुना फल मिलता है। इस नवरात्र व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। हे ब्राह्मणी! इस संपूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाले उत्तम व्रत को तीर्थ, मंदिर अथवा घर में विधि के अनुसार करें।

ब्रह्मा जी बोले- हे बृहस्पते! इस प्रकार ब्राह्मणी को व्रत की विधि और फल बताकर देवी अर्न्तध्यान हो गई। जो मनुष्य या स्त्री इस व्रत को भक्तिपूवर्क करता है वह इस लोक में सुख प्राप्त कर अन्त में दुर्लभ मोक्ष को प्राप्त होता है। हे बृहस्पते! यह इस दुर्लभ व्रत का महात्म्य है जो मैंने तुम्हें बतलाया है। यह सुन बृहस्पति जी आनन्द से प्रफुल्लित हो ब्राह्माजी से कहने लगे कि हे ब्रह्मन! आपने मुझ पर अति कृपा की जो मुझे इस नवरात्र व्रत का महात्6य सुनाया। ब्रह्मा जी बोले कि हे बृहस्पते! यह देवी भगवती शरक्ति संपूर्ण लोकों का पालन करने वाली है, इस महादेवी के प्रभाव को कौन जान सकता है? बोलो देवी भगवती की जय।

नवरात्री व्रत कथा के लाभ

नवरात्री व्रत कथा की विधि : प्रात:काल स्नान करके माँ दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के सामने दुर्गा जी का ध्यान करके यह कथा करनी चाहिए। नवरात्री व्रत कथा करने से श्री दुर्गा माँ सब विध्न दूर करके सुख समृद्धि देती है।

नवरात्री जाप मंत्र- ऊं ऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नम:।  इस मंत्र को 108 बार जाप करें।

नवरात्री व्रत कथा हिंदी  PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नवरात्री व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

नवरात्री व्रत कथा हिंदी  MP3 डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नवरात्री व्रत कथा हिंदी MP3 डाउनलोड  करे.