सोमवती अमावस्या व्रत कथा | Somvati Amavasya Vrat Katha

Somvati Amavasya Vrat Katha

सोमवती अमावस्या व्रत कथा

एक गरीब ब्रह्मण परिवार था, जिसमे पति, पत्नी के अलावा एक पुत्री भी थी। पुत्री धीरे धीरे बड़ी होने लगी। उस लड़की में समय के साथ सभी स्त्रियोचित गुणों का विकास हो रहा था। लड़की सुन्दर, संस्कारवान एवं गुणवान भी थी, लेकिन गरीब होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा था। एक दिन ब्रह्मण के घर एक साधू पधारे, जो कि कन्या के सेवाभाव से काफी प्रसन्न हुए। कन्या को लम्बी आयु का आशीर्वाद देते हुए साधू ने कहा की कन्या के हथेली में विवाह योग्य रेखा नहीं है। ब्राह्मण दम्पति ने साधू से उपाय पूछा कि कन्या ऐसा क्या करे की उसके हाथ में विवाह योग बन जाए। साधू ने कुछ देर विचार करने के बाद अपनी अंतर्दृष्टि से ध्यान करके बताया कि कुछ दूरी पर एक गाँव में सोना नाम की धूबी जाती की एक महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती है, जो की बहुत ही आचार- विचार और संस्कार संपन्न तथा पति परायण है। यदि यह कन्या उसकी सेवा करे और वह महिला इसकी शादी में अपने मांग का सिन्दूर लगा दे, उसके बाद इस कन्या का विवाह हो तो इस कन्या का वैधव्य योग मिट सकता है। साधू ने यह भी बताया कि वह महिला कहीं आती जाती नहीं है। यह बात सुनकर ब्रह्मणि ने अपनी बेटी से धोबिन कि सेवा करने कि बात कही।

कन्या तडके ही उठ कर सोना धोबिन के घर जाकर, सफाई और अन्य सारे करके अपने घर वापस आ जाती। सोना धोबिन अपनी बहू से पूछती है कि तुम तो तडके ही उठकर सारे काम कर लेती हो और पता भी नहीं चलता। बहू ने कहा कि माँजी मैंने तो सोचा कि आप ही सुबह उठकर सारे काम ख़ुद ही ख़तम कर लेती हैं। मैं तो देर से उठती हूँ। इस पर दोनों सास बहू निगरानी करने करने लगी कि कौन है जो तडके ही घर का सारा काम करके चला जाता हा। कई दिनों के बाद धोबिन ने देखा कि एक एक कन्या मुँह अंधेरे घर में आती है और सारे काम करने के बाद चली जाती है। जब वह जाने लगी तो सोना धोबिन उसके पैरों पर गिर पड़ी, पूछने लगी कि आप कौन है और इस तरह छुपकर मेरे घर की चाकरी क्यों करती हैं। तब कन्या ने साधू द्बारा कही गई साड़ी बात बताई। सोना धोबिन पति परायण थी, उसमें तेज था। वह तैयार हो गई। सोना धोबिन के पति थोड़ा अस्वस्थ थे। उसमे अपनी बहू से अपने लौट आने तक घर पर ही रहने को कहा। सोना धोबिन ने जैसे ही अपने मांग का सिन्दूर कन्या की मांग में लगाया, उसके पति गया। उसे इस बात का पता चल गया। वह घर से निराजल ही चली थी, यह सोचकर की रास्ते में कहीं पीपल का पेड़ मिलेगा तो उसे भँवरी देकर और उसकी परिक्रमा करके ही जल ग्रहण करेगी। उस दिन सोमवती अमावस्या थी। ब्रह्मण के घर मिले पूए- पकवान की जगह उसने ईंट के टुकडों से १०८ बार भँवरी देकर १०८ बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा की और उसके बाद जल ग्रहण किया। ऐसा करते ही उसके पति के मुर्दा शरीर में कम्पन होने लगा।

सोमवती अमावस्या के टोटके

सोमवती अमावस्या व्रत कथा

अमावस्या कब है

अमावस्या के दिन करने वाले उपाय/टोटके 
https://youtu.be/WpRyeh7OS10

How to do Somvati Amavasya Vrat Katha

सोमवती अमावस्या व्रत कथा का पाठ

To get the best result you should do Somvati Amavasya Vrat Katha ( सोमवती अमावस्या व्रत कथा ) in morning after taking bath and in front of Peepal Tree on Amavasya Tithi.

Benefits of Somvati Amavasya Vrat Katha

सोमवती अमावस्या व्रत कथा के लाभ

According to Hindu Mythology doing Somvati Amavasya Vrat Katha on Somvati Amavasya Tithi is the most powerful way to please God and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सोमवती अमावस्या को सोमवती अमावस्या व्रत कथा करने से सोमवती अमावस्या बहुत प्रसन्न होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।

Somvati Amavasya Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Somvati Amavasya Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Somvati Amavasya Vrat Katha in Hindi PDF/MP3

सोमवती अमावस्या व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सोमवती अमावस्या व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Somvati Amavasya Vrat Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.




Vishnu Bhagwan ki Katha | विष्णु भगवान् की कथा

Vishnu Bhagwan ki Katha

विष्णु भगवान् की कथा

एक बार भृगु ऋषि ने जानना चाहा कि ब्रह्मा ,विष्णु और महेश में कौन सबसे श्रेष्ठ है ? वह बारी-बारी से सबके पास गये | ब्रह्मा और महेश ने भृगु को पहचाना तक नही , न ही आदर किया | इसके बाद भृगु विष्णु के यहा गये | विष्णु भगवान विश्राम कर रहे थे और माता लक्ष्मी उनके पैर दबा रही थी | भृगु ने पहुचते ही न कुछ कहा , न सुना और भगवान विष्णु की छाती पर पैर से प्रहार कर दिया | लक्ष्मी जी यह सब देखकर चकित रह गयी किन्तु विष्णु भगवान ने भृगु का पैर पकडकर विनीत भाव से कहा ” मुनिवर ! आपके कोमल पैर में चोट लगी होगी | इसके लिए क्षमा करे “|

लक्ष्मी जी को भगवान विष्णु की इस विन्रमता पर बड़ा क्रोध आया | वह भगवान विष्णु से नाराज होकर भू-लोक में आ गयी तथा कोल्हापुर में रहने लगी | लक्ष्मी जी के चले जाने से विष्णु भगवान को लगा कि उनका श्री और वैभव ही नष्ट हो गया और उनका मन बड़ा अशांत रहने लगा | लक्ष्मी जी को ढूढने के लिए वह श्रीनिवास के नाम से भू-लोक आये | घूमते घुमाते वेंकटचल पर्वत क्षेत्र में बकुलामाई के आश्रम में पहुचे | बकुलामाई ने उनकी बड़ी आवाभगत की | उन्हें आश्रम में ही रहने को कहा |

एक दिन जंगल में एक मतवाला हाथी आ गया | आश्रमवासी डरकर इधर उधर भागने लगे |श्री निवास ने यह देखा तो धनुष बाण लेकर हाथी का पीछा किया | हाथी डरकर भागा और घने जंगल में अदृश्य हो गया | श्री निवास उसका पीछा करते करते थक गये थे | वह एक सरोवर के किनारे वृक्ष की छाया में लेट गये और उन्हें हल्की सी झपकी आ गयी | थोड़ी देर में शोर सुनकर वह जागे तो देखा कि चार -छ युवतिया उन्हें घेरे खडी है | श्रीनिवास को जागा हुआ देखकर वे डपटकर बोली “यह हमारी राजकुमारी पद्मावती का सुरक्षित उपवन है और यहा पुरुषो का आना मना है | तुम यहा कैसे और क्यों आये हो ?”|

श्रीनिवास कुछ जवाब दे इससे पहले ही उनकी दृष्टी वृक्ष की ओट से झांकती राजकुमारी की ओर गयी | श्रीनिवास पद्मावती को एकटक देखते रह गये | थोडा संयत होकर कहा “देवियों ! मुझे पता नही था , मै शिकार का पीछा करता हुआ यहाँ आया था | थक जाने पर मुझे नींद आ गयी इसलिए क्षमा करे “| श्रीनिवास आश्रम में तो लौट आये किन्तु बड़े उदास रहने लगे | एक दिन बकुलामाई ने बड़े प्यार से उनकी उदासी का कारण पूछा तो श्रीनिवास ने पद्मावती से भेंट होने की सारी कहानी कह सुनाई फिर कहा “उसके बिना मै नही रह सकता “|

बकुलामाई बोली “ऐसा सपना मत देखो | कहा वह प्रतापी चोल नरेश आकाशराज की बेटी और कहा तुम आश्रम में पलने वाले एक कुल गोत्रहीन युवक |” श्रीनिवास बोले “माँ ! एक उपाय है तुम मेरा साथ दो तो सब सम्भव है “| बकुलामाई ने श्रीनिवास का सच्चा प्यार देखकर हा कर दी | श्रीनिवास ज्योतिष जानने वाली औरत का वेश बनाकर राजा आकाश की राजधानी नारायणपुर पहुचे | उसकी चर्चा सुन पद्मावती ने भी उस औरत को महल बुलाकर अपना हाथ दिखाया|

राजकुमारी के हस्त रेखा देखकर वह बोली “राजकुमारी ! कुछ दिन पहले तुम्हारी भेंट तुम्हारे सुरक्षित उद्यान में किसी युवक से हुयी थी | तुम दोनों की दृष्टि मिली थी | उसी युवक से तुम्हारी शादी का योग बनता है |”

पद्मावती की माँ धरणा देवी ने पूछा “यह कैसे हो सकता है ?”

ज्योतिषी औरत बोली “ऐसा ही योग है | ग्रह कहते है कोई औरत अपने बेटे के लिए आपकी बेटी मांगने स्वयं आयेगी ”

दो दिन बाद सचमुच ही बकुलामाई एक तपस्विनी के वेश में राजमहल आयी | उसने अपने युवा बेटे के साथ पद्मावती के विवाह की चर्चा की | राजा आकाश में बकुलामाई को पहचान लिया | उन्होंने पूछा “वह युवक है कौन ? ”

बकुलामाई बोली “उसका नाम श्री निवास है | वह चन्द्र वंश में पैदा हुआ है | मेरे आश्रम में रह रहा है | मुझे माँ की तरह मानता है ”

राजा आकाश ने कुछ सोचकर उत्तर देने के लिए कहा | बकुलामाई के चले जाने पर आकाश ने राज पुरोहित को बुलाकर सारी बात बताई | राज पुरोहित ने गणना की | फिर सहमति देते हुए कहा ” महाराज ! श्रीनिवास में विष्णु जैसा देवगुण है लक्ष्मी जैसी आपकी बेटी के लिए यह बड़ा सुयोग्य है ”

राजा आकाश ने तुरंत बकुलामाई के यहा अपनी स्वीकृति के साथ विवाह की लग्न पत्रिका भेज दी | बकुलामाई ने सुना तो वह चिंतित हो उठी | श्री निवास से बोली “बेटा ! अब तक तो विवाह की ही चिंता थी | अब पैसे न होने की चिंता है | मै वराहस्वामी के पास जाती हु | उनसे पूछती हु कि क्या किया जाए ?”

बकुलामाई श्रीनिवास को लेकर वराह्स्वमी के पास गयी और श्रीनिवास के विवाह के लिए धन की समस्या बताई तो वराह स्वामी ने आठो दिग्पालो ,इंद्र ,कुबेर ,ब्रह्मा , शंकर आदि देवताओ को अपने आश्रम में बुलवाया और फिर श्रीनिवास को बुलाकर कहा “तुम स्वयम इन्हे अपनी समस्या बताओ |”

श्रीनिवास ने देवताओ से कहा “मै चोल नरेश राजा आकाश की बेटी पद्मावती से विवाह करना चाहता हु |मेरी हैसियत राजा के अनुरूप नही है मेरे पास धन नही है , मै क्या करू ?”

इंद्र ने कुबेर से कहा “कुबेर ! इस काम के लिए तुम श्रीनिवासन को ऋण दे दो  ”

कुबेर ने कहा “ऋण तो दे दूंगा पर उसे यह वापस कब और कैसे करेंगे , इसका निर्णय होना चाहिये ?”

श्रीनिवास बोले “इसकी चिंता मत कीजिये | कलियुग के अंत तक मै सब ऋण चूका दूंगा ”

कुबेर ने स्वीकार कर लिया | सब देवताओ की साक्षी में श्रीनिवास के ऋण पत्र लिख दिया | उस धन से श्री निवास और पद्मावती का विवाह बड़ी धूमधाम से हुआ | तभी नारद ने कोल्हापुर जाकर लक्ष्मी को बताया “विष्णु ने श्रीनिवास के रूप में पद्मावती से विवाह कर लिया है |दोनों वेंकटाचलम् पर्वत पर रह रहे है |”

यह सुनकर लक्ष्मी जी को बड़ा दुःख हुआ | वह सीधे वेंकटाचलम पहुची | विष्णु जी की सेवाम एम् लगी पद्मावती को भला बुरा कहने लगी “श्रीनिवास ! विष्णु रूप मेरे पति है |तूने इनके साथ विवाह क्यों किया ?”

दोनों ने वाक् युद्ध होने लगा तो श्री निवास को बड़ा दुःख हुआ | वे पीछे हटे और पत्थर की मूर्ति के रूप में बदल गये | जब दोनों देवियों ने यह देखा तो उन्हें बड़ा दुःख हुआ कि श्रीनिवास तो अब किसी के न रहे |

इतने में शिला विग्रह से आवाज आयी “देवियों मै इस स्थान पर वेंकटेश्वर स्वामी के नाम से ,  अपने भक्तो का अभीष्ट पूरा करता रहूँगा | उनसे प्राप्त चढावे के धन द्वारा कुबेर के कर्ज का ब्याज चुकाता रहूँगा इसलिए तुम दोनों मेरे लिए आपस में झगड़ा मत करो ”

यह वाणी सुनते ही लक्ष्मी जी और पद्मावती दोनों ने सिर झुका लिया | लक्ष्मी कोल्हापुर आकर महालक्ष्मी के रूप में प्रतिष्टित हो गयी और पद्मावती तिरुनाचुर में शिला विग्रह हो गयी | आज भी तिरुपति क्षेत्र में तिरुमला पहाडी पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन हेतु भक्तगणों से इसी भाव से शुल्क लिया जाता है | उनकी पूजा पुष्प मिष्टान आदि से न होकर धन द्रव्य से होती है | इसी धन से भगवान श्री कृष्ण वेंकटेश्वर स्वामी कुबेर का कर्ज चूका रहे है |

How to do Vishnu Bhagwan ki Katha

विष्णु भगवान् की कथा का पाठ

To get the best result you should do Vishnu Bhagwan ki Katha ( विष्णु भगवान् की कथा  ) early morning after taking bath and in front of God Vishnu Idol or picture on Thursday.

Benefits of Vishnu Bhagwan ki Katha

विष्णु भगवान् की कथा के लाभ |

According to Hindu Mythology doing vrat and Vishnu Bhagwan katha on Guruvar/Brihaspativar (Thursday)  is the most powerful way to please Lord Vishnu and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार बृहस्पतिवार/ गुरुवार  को व्रत और विष्णु भगवान् की कथा करना विष्णु भगवान् को खुश करने और आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम उपाय है।

Vishnu Bhagwan ki Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Vishnu Bhagwan ki Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Vishnu Bhagwan ki Katha in Hindi PDF/MP3

विष्णु भगवान् की कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विष्णु भगवान् की कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Vishnu Bhagwan ki Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.




Ahoi Ashtami Vrat Katha | अहोई आठें अष्टमी व्रत कथा

Ahoi Ashtami Vrat Katha in Hindi

अहोई अष्टमी व्रत कथा

होई आठें व्रतकथा

एक साहुकार था जिसके सात बेटे थे, सात बहुएँ तथा एक बेटी थी दीवाली से पहले कार्तिक बदी अष्टमी का सांतो बहुएँ अपनी इकलौती ननद के साथ जंगल में मिट्टी खोद रही थी । वही स्याहू (सेई) की माँद थी। मिट्टी खोदते समय ननद के हाथ से सेई का बच्चा मर गया। स्याहु माता बोली कि मै तेरी कोख बाँधूँगी। तब ननद अपनी सातो भाभियो से बोली कि तुमसे से मेरे बदले कोख बधवाने से इन्कार कर दिया परन्तु छोटी भाभी सोचने लगी कि यदि मैं कोख नही बँधवाऊँगी तो सासू नाराज होगी ऐसा विचार कर ननद के बदले में छोटी भाभी ने अपनी कोख बँधवा ली। इसके बाद जब उससे जो लडका होता तो सात दिन बार मर जाता । एक दिन उसने पंडत का बुलाकर पूछा मेरी संतान सातवे दिन क्यो मर जाती है? तब पंडित ने कहा कि तुम सुरही गाय की पुजा करो सुरही गाय स्याहु माता की भायली है वह तेरी कोख तब मेरा बच्चा जियेगा । इसके बाद से वह बहु प्रातः काल उठकर चुपचाप सुरही गाय के नीचे सफाई आदि कर जाती है। गौ माता बोली कि आजकल कौन मेरी सेवा कर रहा है। सो आज देखूँगी। गौ माता खूब तडके उठी, क्या देखती है कि एक साहूकार के बेटे की बहू उसके नीचे सफाई आदि कर रही है। गौ माता उससे बोली मैं तेरी सेवा से प्रसन्न हूँ। इच्छानुसार जो चाहे माँग लो। तब साहूकर की बहू बोली  कि स्याऊ माता तुम्हारी भायली है और उसने मेरी कोख बाँध रखी है सो मेरी कोख खुलवा दो। गौ माता ने कहा अच्छा, अब तो गौ माता समुंद्र पार अपनी भायली के पास उसको लेकर चली । रास्ते में कडी धूप थी सो वो दोनो एक पेड के नीचे गरूड पंखानी(पक्षी) का बच्चा था। साँप उसको डसने लगा तब साहुकार की बहू ने साँप मारकर ढाल के नीचे दबा दिया और बच्चो का बचा लिया थोडी देर मे गरूड पंखनी आई जो वहा खून पडा देखकर साहूकार की बहू को चोच मारने लगी। तब साहूकारनी बोली कि मैने तेरे बच्चो को नही मारा बल्कि साँप मेरे बच्चे को डसने को आया था मैने तो उससे तेरे बच्चे की रक्षा की है। यह सुनकर गरूड पंखनी बोली कि माँग तू क्या माँगती है? वह बोली सात समुद्र पर स्याऊ माता के पास पहुचा दे। गरूड पंखनी ने दोनो को अपनी पीठ पर बैठाकर स्याऊ माता के पास पहुचा दिया। स्याऊ माता उन्हे देखकर बोली कि बहन बहुत दिनो मे आई, फिर कहने लगी कि बहन मेरे सिर में जूँ पड गई। तब सुरही के कहने पर साहुकार की बहु ने सलाई  से उनकी जुएँ निकाल दी। इस पर स्याऊ माता प्रसन्न हो बोली कि तुने मेरे सिर मे बहुत सलाई डाली है इसलिये सात बेटे और बहु होगी। वह बोली मेरे तो एक भी बेटा नही है सात बेटा कहाँ से होगे। स्याऊ माता बोली- वचन दिया, वचन से फिरूँ तो धोबी कुण्ड पर कंकरी होऊँ। जब साहुकार की बहु बोली मेरी  कोख तो तुम्हारे पास बन्द पडी है यह सुनकर स्याऊ माता बोली कि तुने मुझे बहुत ठग लिया, मे तेरी कोख खोलती जो नही परन्तु अब खोलनी पडेगी।

जा तेरे घर तुझे सात बेटे और सात बहुए मिलेगी तू जाकर उजमन करियो। सात अहोई बनाकर सात कढाई करियो। वह लौटकर घर आई तो देखा सात बेटे सात बहुए बैठी है वह खुश होगई। उसने सात अहोई बनाई, साज उजमन किए तथा सात कढाई की। रात्रि के समय जेठानियाँ आपस मे कहने लगी कि जल्दी जल्दी नहाकर पूजा कर लो, कही छोटी बच्चो को याद करके रोने लग। थोडी देर में उन्होने अपने बच्चो से कहा- अपनी चाची के घर जाकर देख आओ कि वह आज अभी तक रोई क्यो नही। बच्चो ने जाकर कहा कि चाची तो कुछ माडँ रही है खूब उजमन हो रहा है। यह सूनते ही जेठानियो दौडी-दौडी उसके घर आई और जाकर कहने लगी कि तूने कोख कैसे छुडाई? वह बोली तुमने तो कोख बधाई नही सो मैने कोख खोल दी है। स्याऊ माता ने कृपा करके मेरी कोख खोली उसी प्रकार हमारी भी खोलियो। कहने वाले तथा सुनने वाले की तथा सब परिवार की कोख खोलियो।

Ahoi Ashtami Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Ahoi Ashtami Vrat Katha in language of your choice.

Download Ahoi Ashtami Vrat Katha PDF/MP3

By clicking below you can Free Download Ahoi Ashtami Vrat Katha in PDF format or also can Print it.

अहोई आठें अष्टमी व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अहोई आठें अष्टमी व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

2020 Ahoi Ashtami Vrat and Puja Timings

8वाँ
नवम्बर 2020
Sunday / रविवार

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त – 05:31 पी एम से 06:50 पी एम

अवधि – 01 घण्टा 19 मिनट्स
गोवर्धन राधा कुण्ड स्नान रविवार, नवम्बर 8, 2020 को

तारों को देखने के लिये साँझ का समय – 05:56 पी एम
अहोई अष्टमी के दिन चन्द्रोदय समय – 11:56 पी एम

अष्टमी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 08, 2020 को 07:29 ए एम
अष्टमी तिथि समाप्त – नवम्बर 09, 2020 को 06:50 ए एम

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी अहोई अथवा आठें कहलाती है। इस महीने यह व्रत 8वाँ नवम्बर 2020 को मनाया जाएगा। इस व्रत को संतान वाली स्त्रियाँ करती हैं। अहोई अष्टमी का व्रत छोटे बच्चों के कल्याण के लिए किया जाता है, जिसमें अहोई देवी के चित्र के साथ सेई और सेई के बच्चों के चित्र भी बनाकर पूजे जाते हैं।

Ahoi Ashtami Vrat Katha, अहोई अष्टमी व्रत कथा, अहोई आठें व्रत कथा, Ahoi Ashtami Vrat Katha Meaning, Ahoi Ashtami Vrat Katha Download, Free Ahoi Ashtami Vrat Katha download, Ahoi Ashtami Vrat Katha mp3, How to chant Ahoi Ashtami Vrat Katha, Benefits of Ahoi Ashtami Vrat Katha,Ahoi Ashtami Vrat Katha in hindi, Ahoi Ashtami Vrat Katha in English, Ahoi Ashtami Vrat Katha in Sanskrit, Ahoi Ashtami Vrat Katha in gujrati, Ahoi Ashtami Vrat Katha in tamil, Ahoi Ashtami Vrat Katha in marathi




वैभव लक्ष्मी व्रत कथा | Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in Hindi

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in Hindi

Shukravar Vrat Katha in Hindi

वैभव लक्ष्मी व्रत कथा

एक समय की बात है कि एक शहर में एक शीला नाम की स्त्री अपने पति के साथ रहती थी. शीला स्वभाव से धार्मिक प्रवृ्ति की थी. और भगवान की कृ्पा से उसे जो भी प्राप्त हुआ था, वह उसी में संतोष करती थी. शहरी जीवन वह जरूर व्यतीत कर रही थी, परन्तु शहर के जीवन का रंग उसपर नहीं चढा था. भजन-कीर्तन, भक्ति-भाव और परोपकार का भाव उसमें अभी भी था.

वह अपने पति और अपनी ग्रहस्थी में प्रसन्न थी. आस-पडौस के लोग भी उसकी सराहना किया करते थें. देखते ही देखते समय बदला और उसका पति कुसंगति का शिकार हो गया. वह शीघ्र अमीर होने का ख्वाब देखने लगा. अधिक से अधिक धन प्राप्त करने के लालच में वह गलत मार्ग पर चल पडा, जीवन में रास्ते से भटकने के कारण उसकी स्थिति भिखारी जैसी हो गई. बुरे मित्रों के साथ रहने के कारण उसमें शराब, जुआ, रेस और नशीले पदार्थों का सेवन करने की आदत उसे पड गई. इन गंदी आदतों में उसने अपना सब धन गंवा दिया.

अपने घर और अपने पति की यह स्थिति देख कर शीला बहुत दु:खी रहने लगी. परन्तु वह भगवान पर आस्था रखने वाली स्त्री थी. उसे अपने देव पर पूरा विश्वास था. एक दिन दोपहर के समय उसके घर के दरवाजे पर किसी ने आवाज दी. दरवाजा खोलने पर सामने पडौस की माता जी खडी थी. माता के चेहरे पर एक विशेष तेज था. वह करूणा और स्नेह कि देवी नजर आ रही थ. शीला उस मांजी को घर के अन्दर ले आई. घर में बैठने के लिये कुछ खास व्यवस्था नहीं थी. शीला ने एक फटी हुई चादर पर उसे बिठाया. माँजी बोलीं- क्यों शीला! मुझे पहचाना नहीं? हर शुक्रवार को लक्ष्मीजी के मंदिर में भजन-कीर्तन के समय मैं भी वहाँ आती हूँ.’ इसके बावजूद शीला कुछ समझ नहीं पा रही थी, फिर माँजी बोलीं- ‘तुम बहुत दिनों से मंदिर नहीं आईं अतः मैं तुम्हें देखने चली आई.’

माँजी के अति प्रेमभरे शब्दों से शीला का हृदय पिघल गया.माँजी के व्यवहार से शीला को काफी संबल मिला और सुख की आस में उसने माँजी को अपनी सारी कहानी कह सुनाई। कहानी सुनकर माँजी ने कहा- माँ लक्ष्मीजी तो प्रेम और करुणा की अवतार हैं. वे अपने भक्तों पर हमेशा ममता रखती हैं. इसलिए तू धैर्य रखकर माँ लक्ष्मीजी का व्रत कर. इससे सब कुछ ठीक हो जाएगा.’ शीला के पूछने पर माँजी ने उसे व्रत की सारी विधि भी बताई. माँजी ने कहा- ‘बेटी! माँ लक्ष्मीजी का व्रत बहुत सरल है. उसे ‘वरदलक्ष्मी व्रत’ या ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ कहा जाता है. यह व्रत करने वाले की सब मनोकामना पूर्ण होती है. वह सुख-संपत्ति और यश प्राप्त करता है.’

शीला यह सुनकर आनंदित हो गई. शीला ने संकल्प करके आँखें खोली तो सामने कोई न था. वह विस्मित हो गई कि माँजी कहाँ गईं? शीला को तत्काल यह समझते देर न लगी कि माँजी और कोई नहीं साक्षात्‌ लक्ष्मीजी ही थीं.

दूसरे दिन शुक्रवार था. सबेरे स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर शीला ने माँजी द्वारा बताई विधि से पूरे मन से व्रत किया. आखिरी में प्रसाद वितरण हुआ. यह प्रसाद पहले पति को खिलाया. प्रसाद खाते ही पति के स्वभाव में फर्क पड़ गया. उस दिन उसने शीला को मारा नहीं, सताया भी नहीं. उनके मन में ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ के लिए श्रद्धा बढ़ गई.

शीला ने पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से इक्कीस शुक्रवार तक ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ किया. इक्कीसवें शुक्रवार को माँजी के कहे मुताबिक उद्यापन विधि कर के सात स्त्रियों को ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ की सात पुस्तकें उपहार में दीं. फिर माताजी के ‘धनलक्ष्मी स्वरूप’ की छबि को वंदन करके भाव से मन ही मन प्रार्थना करने लगीं- ‘हे माँ धनलक्ष्मी! मैंने आपका ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ करने की मन्नत मानी थी, वह व्रत आज पूर्ण किया है. हे माँ! मेरी हर विपत्ति दूर करो. हमारा सबका कल्याण करो. जिसे संतान न हो, उसे संतान देना. सौभाग्यवती स्त्री का सौभाग्य अखंड रखना. कुँआरी लड़की को मनभावन पति देना. जो आपका यह चमत्कारी वैभवलक्ष्मी व्रत करे, उनकी सब विपत्ति दूर करना. सभी को सुखी करना. हे माँ! आपकी महिमा अपार है.’ ऐसा बोलकर लक्ष्मीजी के ‘धनलक्ष्मी स्वरूप’ की छबि को प्रणाम किया.

व्रत के प्रभाव से शीला का पति अच्छा आदमी बन गया और कड़ी मेहनत करके व्यवसाय करने लगा. उसने तुरंत शीला के गिरवी रखे गहने छुड़ा लिए. घर में धन की बाढ़ सी आ गई. घर में पहले जैसी सुख-शांति छा गई. ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ का प्रभाव देखकर मोहल्ले की दूसरी स्त्रियाँ भी विधिपूर्वक ‘वैभवलक्ष्मी व्रत’ करने लगीं.

How to do Vaibhav Lakshmi Vrat Katha

बुधवार व्रत कथा का पाठ

To get the best result you should do Vaibhav Lakshmi Vrat Katha (वैभव लक्ष्मी व्रत कथा ) early morning after taking bath and in front of Goddess lakshmi Idol or picture on Friday.

Benefits of Vaibhav Lakshmi Vrat Katha

वैभव लक्ष्मी व्रत कथा के लाभ

According to Hindu Mythology doing Vaibhav Lakshmi Vrat Katha on Shukravar (Friday)  is the most powerful way to please Goddess lakshmi and get her blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी व्रत कथा करना लक्ष्मी माता को खुश करने और आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम उपाय है।

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in Hindi PDF/MP3

वैभव लक्ष्मी व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर वैभव लक्ष्मी व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.

 




बृहस्पतिवार व्रत कथा | Guruvar Vrat Katha | Thursday

बृहस्पतिवार व्रत कथा | गुरुवार व्रत कथा

Brihaspati Vrat Katha | Guruvar Vrat Katha in Hindi

प्राचीन समय की बात है। एक नगर में एक बड़ा व्यापारी रहता था। वह जहाजों में माल लदवाकर दूसरे देशों में भेजा करता था। वह जिस प्रकार अधिक धन कमाता था उसी प्रकार जी खोलकर दान भी करता था, परंतु उसकी पत्नी अत्यंत कंजूस थी। वह किसी को एक दमड़ी भी नहीं देने देती थी।
एक बार सेठ जब दूसरे देश व्यापार करने गया तो पीछे से बृहस्पतिदेव ने साधु-वेश में उसकी पत्नी से भिक्षा मांगी। व्यापारी की पत्नी बृहस्पतिदेव से बोली हे साधु महाराज, मैं इस दान और पुण्य से तंग आ गई हूं। आप कोई ऐसा उपाय बताएं, जिससे मेरा सारा धन नष्ट हो जाए और मैं आराम से रह सकूं। मैं यह धन लुटता हुआ नहीं देख सकती।
बृहस्पतिदेव ने कहा, हे देवी, तुम बड़ी विचित्र हो, संतान और धन से कोई दुखी होता है। अगर अधिक धन है तो इसे शुभ कार्यों में लगाओ, कुंवारी कन्याओं का विवाह कराओ, विद्यालय और बाग-बगीचों का निर्माण कराओ। ऐसे पुण्य कार्य करने से तुम्हारा लोक-परलोक सार्थक हो सकता है, परन्तु साधु की इन बातों से व्यापारी की पत्नी को ख़ुशी नहीं हुई। उसने कहा- मुझे ऐसे धन की आवश्यकता नहीं है, जिसे मैं दान दूं।
तब बृहस्पतिदेव बोले “यदि तुम्हारी ऐसी इच्छा है तो तुम एक उपाय करना। सात बृहस्पतिवार घर को गोबर से लीपना, अपने केशों को पीली मिटटी से धोना, केशों को धोते समय स्नान करना, व्यापारी से हजामत बनाने को कहना, भोजन में मांस-मदिरा खाना, कपड़े अपने घर धोना। ऐसा करने से तुम्हारा सारा धन नष्ट हो जाएगा। इतना कहकर बृहस्पतिदेव अंतर्ध्यान हो गए।
व्यापारी की पत्नी ने बृहस्पति देव के कहे अनुसार सात बृहस्पतिवार वैसा ही करने का निश्चय किया। केवल तीन बृहस्पतिवार बीते थे कि उसी समस्त धन-संपत्ति नष्ट हो गई और वह परलोक सिधार गई। जब व्यापारी वापस आया तो उसने देखा कि उसका सब कुछ नष्ट हो चुका है। उस व्यापारी ने अपनी पुत्री को सांत्वना दी और दूसरे नगर में जाकर बस गया। वहां वह जंगल से लकड़ी काटकर लाता और शहर में बेचता। इस तरह वह अपना जीवन व्यतीत करने लगा।
एक दिन उसकी पुत्री ने दही खाने की इच्छा प्रकट की लेकिन व्यापारी के पास दही खरीदने के पैसे नहीं थे। वह अपनी पुत्री को आश्वासन देकर जंगल में लकड़ी काटने चला गया। वहां एक वृक्ष के नीचे बैठ अपनी पूर्व दशा पर विचार कर रोने लगा। उस दिन बृहस्पतिवार था। तभी वहां बृहस्पतिदेव साधु के रूप में सेठ के पास आए और बोले “हे मनुष्य, तू इस जंगल में किस चिंता में बैठा है?”
तब व्यापारी बोला “हे महाराज, आप सब कुछ जानते हैं।” इतना कहकर व्यापारी अपनी कहानी सुनाकर रो पड़ा। बृहस्पतिदेव बोले “देखो बेटा, तुम्हारी पत्नी ने बृहस्पति देव का अपमान किया था इसी कारण तुम्हारा यह हाल हुआ है लेकिन अब तुम किसी प्रकार की चिंता मत करो। तुम गुरुवार के दिन बृहस्पतिदेव का पाठ करो। दो पैसे के चने और गुड़ को लेकर जल के लोटे में शक्कर डालकर वह अमृत और प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों और कथा सुनने वालों में बांट दो। स्वयं भी प्रसाद और चरणामृत लो। भगवान तुम्हारा अवश्य कल्याण करेंगे।”
साधु की बात सुनकर व्यापारी बोला “महाराज। मुझे तो इतना भी नहीं बचता कि मैं अपनी पुत्री को दही लाकर दे सकूं।” इस पर साधु जी बोले “तुम लकड़ियां शहर में बेचने जाना, तुम्हें लकड़ियों के दाम पहले से चौगुने मिलेंगे, जिससे तुम्हारे सारे कार्य सिद्ध हो जाएंगे।”
लकड़हारे ने लकड़ियां काटीं और शहर में बेचने के लिए चल पड़ा। उसकी लकड़ियां अच्छे दाम में बिक गई जिससे उसने अपनी पुत्री के लिए दही लिया और गुरुवार की कथा हेतु चना, गुड़ लेकर कथा की और प्रसाद बांटकर स्वयं भी खाया। उसी दिन से उसकी सभी कठिनाइयां दूर होने लगीं, परंतु अगले बृहस्पतिवार को वह कथा करना भूल गया।
अगले दिन वहां के राजा ने एक बड़े यज्ञ का आयोजन कर पूरे नगर के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया। राजा की आज्ञा अनुसार पूरा नगर राजा के महल में भोज करने गया। लेकिन व्यापारी व उसकी पुत्री तनिक विलंब से पहुंचे, अत: उन दोनों को राजा ने महल में ले जाकर भोजन कराया। जब वे दोनों लौटकर आए तब रानी ने देखा कि उसका खूंटी पर टंगा हार गायब है। रानी को व्यापारी और उसकी पुत्री पर संदेह हुआ कि उसका हार उन दोनों ने ही चुराया है। राजा की आज्ञा से उन दोनों को कारावास की कोठरी में कैद कर दिया गया। कैद में पड़कर दोनों अत्यंत दुखी हुए। वहां उन्होंने बृहस्पति देवता का स्मरण किया। बृहस्पति देव ने प्रकट होकर व्यापारी को उसकी भूल का आभास कराया और उन्हें सलाह दी कि गुरुवार के दिन कैदखाने के दरवाजे पर तुम्हें दो पैसे मिलेंगे उनसे तुम चने और मुनक्का मंगवाकर विधिपूर्वक बृहस्पति देवता का पूजन करना। तुम्हारे सब दुख दूर हो जाएंगे।
बृहस्पतिवार को कैदखाने के द्वार पर उन्हें दो पैसे मिले। बाहर सड़क पर एक स्त्री जा रही थी। व्यापारी ने उसे बुलाकार गुड़ और चने लाने को कहा। इसपर वह स्त्री बोली “मैं अपनी बहू के लिए गहने लेने जा रही हूं, मेरे पास समय नहीं है।” इतना कहकर वह चली गई। थोड़ी देर बाद वहां से एक और स्त्री निकली, व्यापारी ने उसे बुलाकर कहा कि हे बहन मुझे बृहस्पतिवार की कथा करनी है। तुम मुझे दो पैसे का गुड़-चना ला दो।
बृहस्पतिदेव का नाम सुनकर वह स्त्री बोली “भाई, मैं तुम्हें अभी गुड़-चना लाकर देती हूं। मेरा इकलौता पुत्र मर गया है, मैं उसके लिए कफन लेने जा रही थी लेकिन मैं पहले तुम्हारा काम करूंगी, उसके बाद अपने पुत्र के लिए कफन लाऊंगी।”
वह स्त्री बाजार से व्यापारी के लिए गुड़-चना ले आई और स्वयं भी बृहस्पतिदेव की कथा सुनी। कथा के समाप्त होने पर वह स्त्री कफन लेकर अपने घर गई। घर पर लोग उसके पुत्र की लाश को “राम नाम सत्य है” कहते हुए श्मशान ले जाने की तैयारी कर रहे थे। स्त्री बोली “मुझे अपने लड़के का मुख देख लेने दो।” अपने पुत्र का मुख देखकर उस स्त्री ने उसके मुंह में प्रसाद और चरणामृत डाला। प्रसाद और चरणामृत के प्रभाव से वह पुन: जीवित हो गया।
पहली स्त्री जिसने बृहस्पतिदेव का निरादर किया था, वह जब अपने पुत्र के विवाह हेतु पुत्रवधू के लिए गहने लेकर लौटी और जैसे ही उसका पुत्र घोड़ी पर बैठकर निकला वैसे ही घोड़ी ने ऐसी उछाल मारी कि वह घोड़ी से गिरकर मर गया। यह देख स्त्री रो-रोकर बृहस्पति देव से क्षमा याचना करने लगी।
उस स्त्री की याचना से बृहस्पतिदेव साधु वेश में वहां पहुंचकर कहने लगे “देवी। तुम्हें अधिक विलाप करने की आवश्यकता नहीं है। यह बृहस्पतिदेव का अनादार करने के कारण हुआ है। तुम वापस जाकर मेरे भक्त से क्षमा मांगकर कथा सुनो, तब ही तुम्हारी मनोकामना पूर्ण होगी।”
जेल में जाकर उस स्त्री ने व्यापारी से माफी मांगी और कथा सुनी। कथा के उपरांत वह प्रसाद और चरणामृत लेकर अपने घर वापस गई। घर आकर उसने चरणामृत अपने मृत पुत्र के मुख में डाला| चरणामृत के प्रभाव से उसका पुत्र भी जीवित हो उठा। उसी रात बृहस्पतिदेव राजा के सपने में आए और बोले “हे राजन। तूने जिस व्यापारी और उसके पुत्री को जेल में कैद कर रखा है वह बिलकुल निर्दोष हैं। तुम्हारी रानी का हार वहीं खूंटी पर टंगा है।”
दिन निकला तो राजा रानी ने हार खूंटी पर लटका हुआ देखा। राजा ने उस व्यापारी और उसकी पुत्री को रिहा कर दिया और उन्हें आधा राज्य देकर उसकी पुत्री का विवाह उच्च कुल में करवाकर दहेज़ में हीरे-जवाहरात दिए।

बृहस्पति ग्रह की शान्ति के उपाय

Brihaspati Mantra | बृहस्पति मंत्र

Brihaspati Kavacham | बृहस्पति कवच

Brihaspati Gayatri Mantra | बृहस्पति गायत्री मंत्र

Brihaspati Aarti | वृहस्पति आरती

Thursday Totke | गुरुवार के टोटके

How to do Budhwar Vrat Katha

बृहस्पतिवार व्रत कथा का पाठ

To get the best result you should do Guruvar Vrat Katha ( बृहस्पतिवार व्रत कथा ) early morning after taking bath and in front of God Vishnu Idol or picture on Thursday.

Benefits of Guruvar Vrat Katha | Veervar Ki Katha

बृहस्पतिवार व्रत कथा के लाभ |

According to Hindu Mythology doing vrat and katha on Guruvar/Brihaspativar (Thursday)  is the most powerful way to please Guru (Brihaspati) Grah and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार बृहस्पतिवार/ गुरुवार  को व्रत और कथा करना बृहस्पति/गुरु ग्रह  को खुश करने और आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम उपाय है।

Brihaspati Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Guruvar Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Brihaspati Vrat Katha in Hindi PDF/MP3

बृहस्पतिवार व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर बृहस्पतिवार व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Thrusday Vrat Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.




बुधवार व्रत कथा | Budhwar Vrat Katha

Budhwar Vrat Katha

बुधवार व्रत कथा

समतापुर नगर में मधुसूदन नामक एक व्यक्ति रहता था। वह बहुत धनवान था। मधुसूदन का विवाह बलरामपुर नगर की सुंदर और गुणवंती लडकी संगीता से हुआ था। एक बार मधुसूदन अपनी पत्नी को लेने बुधवार के दिन बलरामपुर गया।

मधुसूदन ने पत्नी के माता-पिता से संगीता को विदा कराने के लिए कहा। माता-पिता बोले- बेटाआज बुधवार है। बुधवार को किसी भी शुभ कार्य के लिए यात्रा नहीं करते। लेकिन मधुसूदन नहीं माना। उसने ऐसी शुभ-अशुभ की बातों को नहीं मानने की बात कही। बहुत आग्रह करने पर संगीता के माता-पिता ने विवश होकर दोनों को विदा कर दिया।

दोनों ने बैलगाडी से यात्रा प्रारंभ की। दो कोस की यात्रा के बाद उसकी गाडी का एक पहिया टूट गया। वहाँ से दोनों ने पैदल ही यात्रा शुरू की। रास्ते में संगीता को प्यास लगी। मधुसूदन उसे एक पेड के नीचे बैठाकर जल लेने चला गया।

थोडी देर बाद जब मधुसूदन कहीं से जल लेकर वापस आया तो वह बुरी तरह हैरान हो उठा क्योंकि उसकी पत्नी के पास उसकी ही शक्ल-सूरत का एक दूसरा व्यक्ति बैठा था। संगीता भी मधुसूदन को देखकर हैरान रह गई। वह दोनों में कोई अंतर नहीं कर पाई।

मधुसूदन ने उस व्यक्ति से पूछा- तुम कौन हो और मेरी पत्नी के पास क्यों बैठे होमधुसूदन की बात सुनकर उस व्यक्ति ने कहा- अरे भाईयह मेरी पत्नी संगीता है। मैं अपनी पत्नी को ससुराल से विदा करा कर लाया ँ। लेकिन तुम कौन हो जो मुझसे ऐसा प्रश्न कर रहे हो?

मधुसूदन ने लगभग चीखते हुए कहा- तुम जरूर कोई चोर या ठग हो। यह मेरी पत्नी संगीता है। मैं इसे पेड के नीचे बैठाकर जल लेने गया था। इस पर उस व्यक्ति ने कहा-अरे भाई! झूठ तो तुम बोल रहे हो। संगीता को प्यास लगने पर जल लेने तो मैं गया था। मैंने तो जल लाकर अपनी पत्नी को पिला भी दिया है। अब तुम चुपचाप यहाँ से चलते बनो। नहीं तो किसी सिपाही को बुलाकर तुम्हें पकडवा दूँगा।

दोनों एक-दूसरे से लडने लगे। उन्हें लडते देख बहुत से लोग वहाँ एकत्र हो गए। नगर के कुछ सिपाही भी वहाँ आ गए। सिपाही उन दोनों को पकडकर राजा के पास ले गए। सारी कहानी सुनकर राजा भी कोई निर्णय नहीं कर पाया। संगीता भी उन दोनों में से अपने वास्तविक पति को नहीं पहचान पा रही थी।

राजा ने दोनों को कारागार में डाल देने के लिए कहा। राजा के फैसले पर असली मधुसूदन भयभीत हो उठा। तभी आकाशवाणी हुई- मधुसूदन! तूने संगीता के माता-पिता की बात नहीं मानी और बुधवार के दिन अपनी ससुराल से प्रस्थान किया। यह सब भगवान बुधदेव के प्रकोप से हो रहा है।

मधुसूदन ने भगवान बुधदेव से प्रार्थना की कि हे भगवान बुधदेव मुझे क्षमा कर दीजिए। मुझसे बहुत बडी गलती हुई। भविष्य में अब कभी बुधवार के दिन यात्रा नहीं करूँगा और सदैव बुधवार को आपका व्रत किया करूँगा।

मधुसूदन के प्रार्थना करने से भगवान बुधदेव ने उसे क्षमा कर दिया। तभी दूसरा व्यक्ति राजा के सामने से गायब हो गया। राजा और दूसरे लोग इस चमत्कार को देख हैरान हो गए। भगवान बुधदेव की इस अनुकम्पा से राजा ने मधुसूदन और उसकी पत्नी को सम्मानपूर्वक विदा किया।

कुछ दूर चलने पर रास्ते में उन्हें बैलगाडी मिल गई। बैलगाडी का टूटा हुआ पहिया भी जुडा हुआ था। दोनों उसमें बैठकर समतापुर की ओर चल दिए। मधुसूदन और उसकी पत्नी संगीता दोनों बुधवार को व्रत करते हुए आनंदपूर्वक जीवन-यापन करने लगे।

भगवान बुधदेव की अनुकम्पा से उनके घर में धन-संपत्ति की वर्षा होने लगी। जल्दी ही उनके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ भर गईं। बुधवार का व्रत करने से स्त्री-पुरुषों के जीवन में सभी मंगलकामनाएँ पूरी होती हैं। और व्रत करने वाले को बुधवार के दिन किसी आवश्यक काम से यात्रा करने पर कोई कष्ट भी नहीं होता है।

How to do Budhwar Vrat Katha

बुधवार व्रत कथा का पाठ

To get the best result you should do budhwar ki katha ( बुधवार व्रत कथा) early morning after taking bath and in front of God Ganesh Idol or picture on wednesday.

Benefits of Budhwar Vrat Katha

बुधवार व्रत कथा के लाभ

According to Hindu Mythology doing vrat and katha on budhwar (wednesday)  is the most powerful way to please Budh Grah and get his blessing.

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार बुधवारको व्रत और कथा करना बुध ग्रह को खुश करने और आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम उपाय है।

Budhwar Vrat Katha in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Budhwar Vrat Katha in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Budhwar Vrat Katha in Hindi PDF/MP3

बुधवार व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर बुधवार व्रत कथा हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Budhwar Vrat Katha in PDF/MP3 format or also can Print it.




Kushmanda Mantra | कूष्माण्डा मंत्र

Kushmanda Mantra In Sanskrit/Hindi Lyrics

कूष्माण्डा मंत्र

|| सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च ।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥

Kushmanda Mantra In English Lyrics

Suraa sampoorna kalasham rudhiraplu thwamevacha|

Dadhanaa hasthapadmabhyam Kushmanda shubhadaasthu may ||

According to Hindu Mythology chanting of   Kushmanda Mantra regularly and on the fourth day of Navarati  is the most powerful way to please Goddess Kushmanda and get her blessing.

How to Recite Kushmanda Mantra

कूष्माण्डा मंत्र का जाप

To get the best result you should do recitation of Kushmanda Mantra early morning after taking bath and in front of Goddess Durga Idol or picture.

Benefits of Kushmanda Mantra

कूष्माण्डा मंत्र के लाभ

In Navratri recitation of Kushmanda Mantra gives peace of mind and keeps away all the evil from your life and makes you healthy, wealthy and prosperous.

Kushmanda Mantra in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Kushmanda Mantra in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Kushmanda Mantra in Hindi PDF/MP3

कूष्माण्डा मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर कूष्माण्डा मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड  करे.



By clicking below you can Free Download Kushmanda Mantra in PDF/MP3 format or also can Print it.

दुर्गा पूजन सामग्री

दुर्गा पूजा विधि

दुर्गा देवी स्तुति
दुर्गा चालीसा
श्री दुर्गा सप्तश्लोकी
दुर्गा आरती
दुर्गा स्तोत्र
दुर्गा कवच

नवरात्री मंत्र
Navratri Pooja Samagri
नवरात्री व्रत कथा
9 Colours of Navratri
Navratri Pujan Vidhi
Durga Puja Dates 2019

Aarti Collection

Ganpati Aarti
Ganga Aarti
Gayatri Aarti
Govardhan Aarti
Hanuman Aarti
Durga Aarti
Kakad Aarti
Kali Maa Aarti
Krishna Aarti
lakshmi Aarti
Maharaja Agrasen Ji Aarti
Sai Baba Aarti
Santoshi Aarti
Saraswati Aarti
Satyanarayan Aarti
Shani Dev Aarti
Shiv Aarti
Surya Aarti
Tulsi Aarti
Vishnu Aarti
Vishwakarma Aarti

Chalisa Collection

Bhairav Chalisa
Durga Chalisa
Ganesh Chalisa
Gayatri Chalisa
Hanuman Chalisa
Kaila Devi Chalisa
Kali Chalisa
Laxmi Chalisa
Navagraha Chalisa
Sai Chalisa
Saraswati Chalisa
Shani Chalisa
Shiva Chalisa
Surya Chalisa

Mantras Collection

Brihaspati Mantra
Budh Mantra
Chamunda Mantra
Chandra Mantra
Chandraghanta Mantra
Dattatreya Mantra
Devi mantra
Dhanvantri Mantra
Ganesh Mantra
Gayatri Mantra
Gorakhnath Mantra
Govardhan Puja Mantra
Hare Krishna Mantra
Kalbhairav Mantra
Kalratri Mantra
Kamakhya Mantra
Kamdev Mantra
Kanakdhara Mantra
Katyayani Mantra
Ketu Mantra
Krishna Mantra
Kuber Mantra
Laxmi Mantra
MahaMrityunjaya Mantra
Sudarshana Mantra
Surya Mantra
Surya Namaskar Mantra
Navagraha Mantra
Rahu Mantra
Ram Mantra
Sai Baba Mantra
Santhana Gopala Mantra
Saraswati Mantra
Shabar Mantra
Shailputri Mantra
Shani Mantra
Tulsi Mantra
Vishnu Mantra

Stotra Collection

Aditya Hridaya Stotra
Argala Stotra
Ashtalakshmi Stotra
Bajrang Baan
Bhaktamar Stotra
Dasavatara Strotra
Durga Stotra
Durga Stuti
Dwadasha Stotra
Gajendra Moksha Stotra
Ganpati Atharvashirsha
Ganpati Stotra
Hanuman Stotra
Kalabhairava Stotra
Kamakshi Stotram
Mahalakshmi Ashtakam
Mahishasura Mardini Strotra
Maruti Stotra
Navagraha Stotra
Nirvana Shatakam Stotra
Rahu Stotram
Ramraksha Stotra
Sankat Mochan Hanuman Ashtak
Shiv Tandav Stotra
Shiva Rudrashtakam Stotra
Siddha Kunjika Stotra
Sundar Kand

Kavach Sangrah

Durga Kavach
Hanuman Kavach
Kali Kavach
Ketu Kavach
Narayan Kavach
Rahu Kavach
Shani Kavach
Surya Kavach




पितृ पक्ष 2020 | Pitru Paksha Shraddha in 2020

पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के रूप में जाना जाता है, पितृपक्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चालू होता है और सर्वपितृ अमावस्या पर 16 दिनों के बाद समाप्त होता है। पितृ पक्ष में हिन्दू अपने पूर्वज (पितृ) की पूजा करते हैं, खासकर उनके नाम पर भोजन दान और तर्पण के द्वारा। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार पितृ पक्ष के 16 दिनों में  पितरों को यमलोक से मुक्त किया जाता है और उन्हें पृथवी पर जाने की इजाजत होती है।

Pitru Paksha Shraddha in 2020

पितृपक्ष 2020 तारीख

1
मंगलवार
पूर्णिमा श्राद्ध
सितम्बर 1, 2020, मंगलवार
भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
पूर्णिमा श्राद्ध
2
बुधवार
प्रतिपदा श्राद्ध
सितम्बर 2, 2020, बुधवार
आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा
प्रतिपदा श्राद्ध
3
बृहस्पतिवार
द्वितीया श्राद्ध
सितम्बर 3, 2020, बृहस्पतिवार
आश्विन, कृष्ण द्वितीया
द्वितीया श्राद्ध
5
शनिवार
तृतीया श्राद्ध
सितम्बर 5, 2020, शनिवार
आश्विन, कृष्ण तृतीया
तृतीया श्राद्ध
6
रविवार
चतुर्थी श्राद्ध
सितम्बर 6, 2020, रविवार
आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
चतुर्थी श्राद्ध
7
सोमवार
महा भरणी
सितम्बर 7, 2020, सोमवार
आश्विन, भरणी नक्षत्र
महा भरणी
पञ्चमी श्राद्ध
सितम्बर 7, 2020, सोमवार
आश्विन, कृष्ण पञ्चमी
पञ्चमी श्राद्ध
8
मंगलवार
षष्ठी श्राद्ध
सितम्बर 8, 2020, मंगलवार
आश्विन, कृष्ण षष्ठी
षष्ठी श्राद्ध
9
बुधवार
सप्तमी श्राद्ध
सितम्बर 9, 2020, बुधवार
आश्विन, कृष्ण सप्तमी
सप्तमी श्राद्ध
10
बृहस्पतिवार
अष्टमी श्राद्ध
सितम्बर 10, 2020, बृहस्पतिवार
आश्विन, कृष्ण अष्टमी
अष्टमी श्राद्ध
11
शुक्रवार
नवमी श्राद्ध
सितम्बर 11, 2020, शुक्रवार
आश्विन, कृष्ण नवमी
नवमी श्राद्ध
12
शनिवार
दशमी श्राद्ध
सितम्बर 12, 2020, शनिवार
आश्विन, कृष्ण दशमी
दशमी श्राद्ध
13
रविवार
एकादशी श्राद्ध
सितम्बर 13, 2020, रविवार
आश्विन, कृष्ण एकादशी
एकादशी श्राद्ध
14
सोमवार
द्वादशी श्राद्ध
सितम्बर 14, 2020, सोमवार
आश्विन, कृष्ण द्वादशी
द्वादशी श्राद्ध
15
मंगलवार
मघा श्राद्ध
सितम्बर 15, 2020, मंगलवार
आश्विन, मघा नक्षत्र
मघा श्राद्ध
त्रयोदशी श्राद्ध
सितम्बर 15, 2020, मंगलवार
आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
त्रयोदशी श्राद्ध
16
बुधवार
चतुर्दशी श्राद्ध
सितम्बर 16, 2020, बुधवार
आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी
चतुर्दशी श्राद्ध
17
बृहस्पतिवार
सर्वपित्रू अमावस्या
सितम्बर 17, 2020, बृहस्पतिवार
आश्विन, कृष्ण अमावस्या
सर्वपित्रू अमावस्या

पितृ पक्ष का आखिरी दिन ‘सर्वपित्रू अमावस्या या महालय अमावस्या’ के रूप में जाना जाता है, पितृ पक्ष 2020 का यह सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

पितर आरती

पितर चालीसा

पितृ स्तोत्र

पितृ दोष के लक्षण

पितृदोष से मुक्ति के उपाय

पितृ दोष निवारण मंत्र

https://youtu.be/QtwpWB-5Nao




Brahmacharini Mantra

Brahmacharini Mantra In Sanskrit/Hindi Lyrics

ब्रह्मचारिणी मंत्र

दधाना करपद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलु !

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्म्चारिन्यनुतमा !!

Brahmacharini Mantra In English Lyrics

Dadhana karpadmabhayaamaqshmala kamadalu !

Devi prasidatu mayi brahmchaarinyanutama !!

According to Hindu Mythology chanting of   Brahmacharini Mantra regularly and on the second day of Navarati  is the most powerful way to please Goddess Brahmacharini and get her blessing.

How to Recite Brahmacharini Mantra

To get the best result you should do recitation of Brahmacharini Mantra early morning after taking bath and in front of Goddess Durga Idol or picture.

Benefits of Brahmacharini Mantra

In Navratri recitation of Brahmacharini Mantra gives peace of mind and keeps away all the evil from your life and makes you healthy, wealthy and prosperous.

Brahmacharini Mantra in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Brahmacharini Mantra in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Brahmacharini Mantra in Hindi PDF/MP3

By clicking below you can Free Download Brahmacharini Mantra in PDF/MP3 format or also can Print it.

दुर्गा पूजन सामग्री

दुर्गा पूजा विधि

You may also like following posts:

Ambe Aarti
Argala Stotra
Chamunda Mantra
Devi mantra
Durga Aarti
Durga Chalisa
Durga Kavach
Durga Saptashloki
Durga Stotra
Durga Stuti
Jagdamba Aarti
Vaishno Mata Aarti

Aarti Collection

Ganpati Aarti
Ganga Aarti
Gayatri Aarti
Govardhan Aarti
Hanuman Aarti
Durga Aarti
Kakad Aarti
Kali Maa Aarti
Krishna Aarti
lakshmi Aarti
Maharaja Agrasen Ji Aarti
Sai Baba Aarti
Santoshi Aarti
Saraswati Aarti
Satyanarayan Aarti
Shani Dev Aarti
Shiv Aarti
Surya Aarti
Tulsi Aarti
Vishnu Aarti
Vishwakarma Aarti

Chalisa Collection

Bhairav Chalisa
Durga Chalisa
Ganesh Chalisa
Gayatri Chalisa
Hanuman Chalisa
Kaila Devi Chalisa
Kali Chalisa
Laxmi Chalisa
Navagraha Chalisa
Sai Chalisa
Saraswati Chalisa
Shani Chalisa
Shiva Chalisa
Surya Chalisa

Mantras Collection

Brihaspati Mantra
Budh Mantra
Chamunda Mantra
Chandra Mantra
Chandraghanta Mantra
Dattatreya Mantra
Devi mantra
Dhanvantri Mantra
Ganesh Mantra
Gayatri Mantra
Gorakhnath Mantra
Govardhan Puja Mantra
Hare Krishna Mantra
Kalbhairav Mantra
Kalratri Mantra
Kamakhya Mantra
Kamdev Mantra
Kanakdhara Mantra
Katyayani Mantra
Ketu Mantra
Krishna Mantra
Kuber Mantra
Laxmi Mantra
MahaMrityunjaya Mantra
Sudarshana Mantra
Surya Mantra
Surya Namaskar Mantra
Navagraha Mantra
Rahu Mantra
Ram Mantra
Sai Baba Mantra
Santhana Gopala Mantra
Saraswati Mantra
Shabar Mantra
Shailputri Mantra
Shani Mantra
Tulsi Mantra
Vishnu Mantra

Stotra Collection

Aditya Hridaya Stotra
Argala Stotra
Ashtalakshmi Stotra
Bajrang Baan
Bhaktamar Stotra
Dasavatara Strotra
Durga Stotra
Durga Stuti
Dwadasha Stotra
Gajendra Moksha Stotra
Ganpati Atharvashirsha
Ganpati Stotra
Hanuman Stotra
Kalabhairava Stotra
Kamakshi Stotram
Mahalakshmi Ashtakam
Mahishasura Mardini Strotra
Maruti Stotra
Navagraha Stotra
Nirvana Shatakam Stotra
Rahu Stotram
Ramraksha Stotra
Sankat Mochan Hanuman Ashtak
Shiv Tandav Stotra
Shiva Rudrashtakam Stotra
Siddha Kunjika Stotra
Sundar Kand

Kavach Sangrah

Durga Kavach
Hanuman Kavach
Kali Kavach
Ketu Kavach
Narayan Kavach
Rahu Kavach
Shani Kavach
Surya Kavach




Chandraghanta Mantra | चन्द्रघंटा मंत्र

Chandraghanta Mantra In Sanskrit/Hindi Lyrics

चन्द्रघंटा मंत्र

पिंडजप्रवरारुढ़ा चन्दकोपास्त्रकैर्युता |

प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघंटेति विश्रुता ||

Chandraghanta Mantra In English Lyrics

Pindajpravararoodha chandkopaastrakairyuta |

Prasaadam tanute mahyam chandraghanteti vishruta ||

According to Hindu Mythology chanting of   Chandraghanta Mantra regularly and on the third day of Navarati  is the most powerful way to please Goddess Chandraghanta and get her blessing.

 

How to Recite Chandraghanta Mantra

चन्द्रघंटा मंत्र का जाप

To get the best result you should do recitation of Chandraghanta Mantra early morning after taking bath and in front of Goddess Durga Idol or picture.

Benefits of Chandraghanta Mantra

चन्द्रघंटा मंत्र के लाभ

In Navratri recitation of Chandraghanta Mantra gives peace of mind and keeps away all the evil from your life and makes you healthy, wealthy and prosperous.

Chandraghanta Mantra in Tamil/Telgu/Gujrati/Marathi/English

Use Google Translator to get Chandraghanta Mantra in language of your choice.
[wp-google-language-translator]

Download Chandraghanta Mantra in Hindi PDF/MP3

चन्द्रघंटा मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर चन्द्रघंटा मंत्र हिंदी PDF डाउनलोड  करे.

By clicking below you can Free Download Chandraghanta Mantra in PDF/MP3 format or also can Print it.

दुर्गा पूजन सामग्री

दुर्गा पूजा विधि

You may also like following posts:

Ambe Aarti
Argala Stotra
Chamunda Mantra
Devi mantra
Durga Aarti
Durga Chalisa
Durga Kavach
Durga Saptashloki
Durga Stotra
Durga Stuti
Jagdamba Aarti
Vaishno Mata Aarti

Aarti Collection

Ganpati Aarti
Ganga Aarti
Gayatri Aarti
Govardhan Aarti
Hanuman Aarti
Durga Aarti
Kakad Aarti
Kali Maa Aarti
Krishna Aarti
lakshmi Aarti
Maharaja Agrasen Ji Aarti
Sai Baba Aarti
Santoshi Aarti
Saraswati Aarti
Satyanarayan Aarti
Shani Dev Aarti
Shiv Aarti
Surya Aarti
Tulsi Aarti
Vishnu Aarti
Vishwakarma Aarti

Chalisa Collection

Bhairav Chalisa
Durga Chalisa
Ganesh Chalisa
Gayatri Chalisa
Hanuman Chalisa
Kaila Devi Chalisa
Kali Chalisa
Laxmi Chalisa
Navagraha Chalisa
Sai Chalisa
Saraswati Chalisa
Shani Chalisa
Shiva Chalisa
Surya Chalisa

Mantras Collection

Brihaspati Mantra
Budh Mantra
Chamunda Mantra
Chandra Mantra
Chandraghanta Mantra
Dattatreya Mantra
Devi mantra
Dhanvantri Mantra
Ganesh Mantra
Gayatri Mantra
Gorakhnath Mantra
Govardhan Puja Mantra
Hare Krishna Mantra
Kalbhairav Mantra
Kalratri Mantra
Kamakhya Mantra
Kamdev Mantra
Kanakdhara Mantra
Katyayani Mantra
Ketu Mantra
Krishna Mantra
Kuber Mantra
Laxmi Mantra
MahaMrityunjaya Mantra
Sudarshana Mantra
Surya Mantra
Surya Namaskar Mantra
Navagraha Mantra
Rahu Mantra
Ram Mantra
Sai Baba Mantra
Santhana Gopala Mantra
Saraswati Mantra
Shabar Mantra
Shailputri Mantra
Shani Mantra
Tulsi Mantra
Vishnu Mantra

Stotra Collection

Aditya Hridaya Stotra
Argala Stotra
Ashtalakshmi Stotra
Bajrang Baan
Bhaktamar Stotra
Dasavatara Strotra
Durga Stotra
Durga Stuti
Dwadasha Stotra
Gajendra Moksha Stotra
Ganpati Atharvashirsha
Ganpati Stotra
Hanuman Stotra
Kalabhairava Stotra
Kamakshi Stotram
Mahalakshmi Ashtakam
Mahishasura Mardini Strotra
Maruti Stotra
Navagraha Stotra
Nirvana Shatakam Stotra
Rahu Stotram
Ramraksha Stotra
Sankat Mochan Hanuman Ashtak
Shiv Tandav Stotra
Shiva Rudrashtakam Stotra
Siddha Kunjika Stotra
Sundar Kand

Kavach Sangrah

Durga Kavach
Hanuman Kavach
Kali Kavach
Ketu Kavach
Narayan Kavach
Rahu Kavach
Shani Kavach
Surya Kavach