Maa Chamunda devi Ji Ki Aarti | माँ चामुण्डा देवी जी की आरती
जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥
मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥
भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥
How to do Chamunda Devi Aarti
श्री चामुण्डा आरती का पाठ
To get the best result you should do Chamunda Devi Aarti( चामुण्डा आरती ) in the morning after taking bath and in front of Goddess Chamunda Idol.
Benefits of Chamunda Devi Aarti
चामुण्डा आरती के लाभ
Download Chamunda Devi Aarti in Hindi PDF/MP3
चामुण्डा आरती हिंदी PDF डाउनलोड
निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर श्री चामुण्डा आरती हिंदी PDF डाउनलोड करे.
By clicking below you can Free Download Chamunda Devi Aarti in PDF/MP3 format or also can Print it.
